NSUI राष्ट्रीय सचिव रितु बराला और महिला पुलिसकर्मी में मारपीट: अध्यक्ष विनोद जाखड़ बोले- यह हत्या के प्रयास से कम नहीं; दिल्ली में किया था प्रदर्शन - Jaipur News
जयपुर13 मिनट पहले
कॉपी लिंक
दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मंगलवार को NSUI के प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय सचिव रितु बराला और महिला पुलिसकर्मी के बीच जमकर मारपीट हो गई।
दोनों में बस में इस मारपीट के कई वीडियो सामने आए हैं। घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली पुलिस पर NSUI प्रदर्शनकारियों से मारपीट और खराब बर्ताव को लेकर रोष जताया है।
कांग्रेस विधायक मुकेश भाकर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘खूब लड़ी मर्दानी, वह तो झांसी वाली रानी थी। छोटी बहन रितु बराला के संघर्ष, साहस और हौसले को सलाम।’
वहीं NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने दिल्ली पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा- ‘गुंडों जैसा बर्ताव किया। यह हत्या के प्रयास से कम नहीं है।’
रितु बराला राजस्थान यूनिवर्सिटी की छात्र राजनीति में सक्रिय रही हैं।
पहले देखिए, घटना से जुड़ी PHOTOS…
बस में मारपीट करते हुए एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला और महिला पुलिसकर्मी।
मारपीट के दौरान दोनों ने एक-दूसरे का गला पकड़ लिया था।
बस में मारपीट के दौरान उन्होंने एक-दूसरे का मुंह भी नोच लिया था।
एक-दूसरे के बाल खींचे, घूंसे मारे
एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला और दिल्ली पुलिस की महिला पुलिसकर्मी के बीच बस में मारपीट का वीडियो सामने आया है।
प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस रितु बराला को डिटेन करके बस में ले जा रही थी। तभी महिला पुलिसकर्मी और रितु के बीच बहस हो गई, जो मारपीट में बदल गई।
महिला पुलिसकर्मी ने रितु के बाल खींचे और लात-घूंसे मारे। रितु ने भी पलटवार किया और महिला पुलिसकर्मी के बाल खींच लिए।
दोनों बस में ही गुत्थमगुथा होती दिख रही हैं। बस में प्रदर्शनकारी और पुरुष पुलिसकर्मी भी थे। काफी देर तक दोनों में मारपीट होती रही, इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने बीच-बचाव किया।
कांग्रेस नेताओं ने जताया विरोध, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। NSUI और कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है।
NSUIके राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने वीडियो शेयर करते हुए कहा-
दिल्ली पुलिस की बर्बरता, निर्दयता व असंवेदनशीलता को देखिए। वोट चोरी के खिलाफ आवाज उठाने वाली NSUI की छात्राओं का गला दबाने, चेहरे पर खरोंचने और जूते पहनकर लात मारने और छात्राओं के साथ गुंडों जैसा बर्ताव किया जा रहा है। यह हत्या के प्रयास से कम नहीं है। क्या अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के लिए आवाज उठाना अपराध है? क्या देश की बेटियों के साथ ऐसा व्यवहार स्वीकार्य है?
घटना को लेकर एनएसयूआई और कांग्रेस नेताओं ने दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा है।
छात्रों और महिला कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा व्यवहार बेहद शर्मनाक
NSUI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- राजीव चौक पर वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे NSUI के साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान साथियों के साथ बर्बरता की गई और महिला NSUI कार्यकर्ता के साथ भी मारपीट की गई। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और महिला कार्यकर्ताओं के साथ ऐसा व्यवहार बेहद शर्मनाक है।
.
खबरें और भी हैं...
राजस्थान-आज से 3 दिन आंधी-बारिश और ओले गिरने की चेतावनी: फसलों के नुकसान की आशंका; अक्टूबर में भी तापमान 40 डिग्री के करीब
0:28
कॉपी लिंक
शेयर
बात खरी है
विधायकजी ने काटा मां का टिकट, रोया बेटा: घपले का आरोपी हंसते-हंसते भर गया 'नामांकन'; ट्रेन में पुलिस की 'घनघोर बेइज्जती'2:19
कॉपी लिंक
शेयर
पत्थर की खान ढहने से एक की मौत, एक घायल: पोकलेन मशीन से कूदने पर मलबे में दबा मजदूर, बाहर निकालने रातभर चला रेस्क्यू
0:28
कॉपी लिंक
शेयर
जेईएन राजेश त्यागी बने आज के 'स्टार ऑफिसर': सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं की समस्या से मिली राहत