नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को लेकर बड़ा अपडेअ है. अब NTA का पता यानी एड्रेस बदल गया है. मसलन, NTA ने अपने ऑफिस को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है. अब NTA का ऑफिस ओखला से संचालित नहीं होगा. असल में NTA राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए सुरक्षा उपायों को मज़बूत करने की दिशा में काम कर रहा है. इसी कड़ी में NTA का नया ऑफिस संशोधित सुरक्षा और गोपनीय-कामकाज ढांचे के लिए आधार के रूप में काम करेगा.
आइए, जानते हैं कि NTA का नया ऑफिस कहां से संचालित होगा. जानेंगे कि NTA ने ऑफिस शिफ्ट क्यों किया, इसका क्या कारण है. विस्तार से पूरा मामला समझते हैं.
ओखला से मिंटो रोड पर शिफ्ट हुआ NTA ऑफिस
NTA का पता बदल गया है. द टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार NTA का ऑफिस ओखला से मिंटो रोड पर शिफ्ट हो गया है. रिपोर्ट के अनुसार NTA का नया ऑफिस नई दिल्ली के मिंटो रोड पर स्थित भारत सरकार के प्रेस भवन की पांचवीं मंजिल पर है.
क्यों बदला गया है NTA का ऑफिस?
रिपोर्ट के अनुसार NTA का ऑफिस शिक्षा मंत्रालय के परीक्षा सुरक्षा को मज़बूत करने के निर्देश के बाद शिफ्ट किया गया है. इन निर्देशों में NTA के परीक्षा से जुड़े कामकाज की सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए कहा गया था. ये पूरी कवायद NTA के गोपनीय परीक्षा-संबंधी कामकाज को संभालने वाले सिस्टम को मज़बूत करने का हिस्सा है.
पेपर लीक और NTA में बदलाव
NEET पेपर लीक के बाद से NTA में बदलाव की कवायद शुरू हुई है. इसके बाद से NTA अपने संवेदनशील स्थानों पर कड़े नियंत्रण लागू कर रहा है. इसी कड़ी मेंसुरक्षा के बेहतर इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए नई जगह पर CISF के जवान तैनात किए जाएंगे. वहीं NTA अपने गोपनीय कामकाज (CONOPS) के ढांचे में भी बदलाव कर रहा है, जिसमें संवेदनशील गतिविधियों के लिए अलग कमरे और अधिकृत कर्मचारियों तक ही सीमित पहुंच की योजना है.
मोबाइल फोन और इलेक्ट्रानिक डिवाइस पर प्रतिबंध
NTA बदलाव की कवायद के तहत अपने गोपनीय कामाें के लिए एयर-गैप्ड कंप्यूटर सिस्टम करने की योजना पर काम कर रही है, जो बाहरी नेटवर्क से जुड़े नहीं होंगे. इससे संवेदनशील जानकारी तक अनधिकृत पहुंच के खिलाफ सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी. इसके साथ ही प्रतिबंधित क्षेत्रों में प्रवेश करने से पहले मोबाइल फोन सहित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित हो सकते हैं. गोपनीय परीक्षा गतिविधियों पर काम करने वाले कर्मचारियों को इन नियमों का पालन करना पड़ सकता है.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More