
अंकशास्त्रImage Credit source: magnific
Numerology Personality Traits: अंकशास्त्र की मानें तो कुछ खास तारीखों पर जन्मे लोग एक ऐसे जुनून और जिद्द के साथ पैदा होते हैं कि वे जीवन में चाहे कितनी भी बड़ी चुनौती आ जाए, कभी घुटने नहीं टेकते. इन लोगों के खून में ही जीत का जज्बा होता है और ये अपने लक्ष्य को हासिल करके ही दम लेते हैं. आइए जानते हैं कौन सी हैं वे खास तारीखें जो इन पर जन्मे लोगों को मुश्किलों के बावजूद आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं.
1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोग
अंक ज्योतिष में 1 मूलांक को सूर्य से संबंधित माना जाता है. जिन लोगों का जन्म महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, उनका मूलांक 1 माना जाता है. इन तारीखों पर जन्मे लोगों को आत्मविश्वासी, नेतृत्व क्षमता वाला और अपने फैसलों पर भरोसा रखने वाला बताया जाता है. ये लोग किसी काम को शुरू करने के बाद उसे पूरा करने की कोशिश करते हैं. चुनौतियां सामने आने पर भी पीछे हटने के बजाय समाधान तलाशना इनकी खासियत मानी जाती है. ऐसे लोग अपनी पहचान खुद बनाने की इच्छा रखते हैं.
9, 18 और 27 तारीख को जन्मे लोग
9 मूलांक को मंगल ग्रह से संबंधित माना जाता है. जिन लोगों का जन्म 9, 18 या 27 तारीख को हुआ हो, उनका मूलांक 9 माना जाता है. अंक ज्योतिष के अनुसार, इन लोगों में साहस, ऊर्जा और संघर्ष करने की क्षमता मजबूत मानी जाती है. ये किसी चुनौती से आसानी से घबराने वाले नहीं होते. लक्ष्य सामने हो तो उसे हासिल करने के लिए लगातार मेहनत करने का जज्बा इनमें देखा जाता है.
4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोग
मूलांक 4 वाले लोगों का जन्म महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को माना जाता है. अंक ज्योतिष में इन्हें राहु से जोड़ा जाता है.इन तारीखों पर जन्मे लोगों को अलग सोच रखने वाला और कठिन परिस्थितियों में रास्ता निकालने वाला माना जाता है. ये सामान्य तरीके से हटकर काम करने की कोशिश कर सकते हैं और किसी लक्ष्य को पाने के लिए लंबे समय तक मेहनत करने का धैर्य रखते हैं.
8, 17 और 26 तारीख को जन्मे लोग
8, 17 और 26 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 8 माना जाता है. अंक ज्योतिष में मूलांक 8 का संबंध शनि से बताया जाता है.इन लोगों को मेहनती, अनुशासित और संघर्षों से सीख लेने वाला माना जाता है. इनके जीवन में सफलता कई बार देर से आती है, लेकिन जब ये अपनी दिशा तय कर लेते हैं तो लगातार प्रयास करते रहते हैं. मूलांक 8 वाले लोगों के बारे में कहा जाता है कि वे मुश्किल परिस्थितियों से आसानी से टूटते नहीं हैं. समय लगने के बावजूद अपने लक्ष्य पर टिके रहना इनकी बड़ी विशेषता मानी जाती है.
ये भी पढ़ें: Numerology: दिल के बेहद अमीर होते हैं ये 4 मूलांक, मदद में रहते हैं सबसे आगे
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

वरुण चौहान
इलेक्ट्रानिक और डिजिटल मीडिया में करीब एक दशक से ज्यादा का अनुभव. 2008 में एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन (AAFT) नोएडा से पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद कुछ अलग और नया करने की सोच के साथ मीडिया में अपने सफर की शुरुआत की. शुरुआत से ही मेरी रुचि उन विषयों को आम लोगों तक पहुंचाने में रही है, जो भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं से जुड़े हैं. अपने करियर के दौरान Channel One News, Sahara Samay, A2Z News, News Express, National Voice और पंजाब केसरी डिजिटल जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करने का अवसर मिला. इन संस्थानों में काम करते हुए समाचार लेखन, फील्ड रिपोर्टिंग,और डिजिटल कंटेंट को सीखने का अनुभव मिला. फिलहाल देश के सबसे बड़े न्यूज नेटवर्क TV9 भारतवर्ष में धर्म और आस्था से जुड़ी खबरों, धार्मिक आयोजनों, ज्योतिष, वास्तु, पौराणिक कथाओं, मंदिरों की परंपराओं और व्रत-त्योहारों से जुड़े विषयों को सरल, सहज और तथ्यपूर्ण भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभा रहा हूं. महाकुंभ 2025 की कवरेज मेरे करियर के महत्वपूर्ण अनुभवों में शामिल है, जहां करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, अखाड़ों की परंपराओं, संत समाज की गतिविधियों और कुंभ से जुड़े धार्मिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर विस्तार से लिखने का अवसर मिला. इसके अलावा चारधाम यात्रा, सावन, नवरात्रि, दीपावली, होली, छठ पूजा, अमरनाथ यात्रा, रमज़ान और अन्य प्रमुख धार्मिक आयोजनों पर भी लगातार लेखन किया है. भारतीय संस्कृति, धर्म-दर्शन, ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पुराणों और लोक आस्थाओं के अध्ययन में विशेष रुचि रखता हूं. मेरा प्रयास हमेशा यही रहता है कि धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को सरल भाषा के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि वे अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Read More