ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 के फॉर्मेट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. दो देशों ने आईसीसी से सवाल किया, जिसका जवाब उन्हें अभी नहीं मिला है.
ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 के फॉर्मेट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. दो देशों ने आईसीसी से सवाल किया, जिसका जवाब उन्हें अभी नहीं मिला है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/10/odi-world-cup-2027-2026-08-10-19-51-24.jpg)
ODI World Cup 2027
ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, लेकिन इसी बीच एक विवाद भी खड़ा हो गया है. दरअसल, आईसीसी ने वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट में बदलाव किया है. ICC ने हाल ही में वर्ल्ड कप के नए फॉर्मेट का ऐलान किया था, जो कई टीमों को पसंद नहीं आया है. अब खबर सामने आ रही है कि स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स की ओर से इस नए फॉर्मेट को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है. इन देशों ने जो सवाल किए थे, उन्हें आईसीसी की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है.
ICC ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के फॉर्मेट में किया गया है बदलाव
आईसीसी ने हाल ही में अपनी वार्षिक बैठक के बाद वनडे वर्ल्ड कप 2027 के फॉर्मेट का ऐलान किया था, जिसमें काफी कुछ बदला गया है. आईसीसी की ओर से ऐलान किया गया है कि अब वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी, लेकिन छोटी टीमों के लिए फॉर्मेट को काफी मुश्किल बना दिया गया है. यानी छोटी टीमों को टूर्नामेंट खेलने के लिए कई राउंड से होकर गुजरना होगा. खासकर एसोसिएट देशों के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलना काफी पेचीदा हो गया है.
स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स की हो चुकी है आईसीसी के साथ मीटिंग
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स ने वनडे वर्ल्ड कप के फॉर्मेट को लेकर आईसीसी के साथ दो बार मीटिंग की है. इन टीमों की ओर से वनडे वर्ल्ड कप के नए बदलावों की आधिकारिक लिखित जानकारी के साथ ही फैसले लेने की प्रक्रिया की स्पष्टता की मांग की गई है. रिपोर्ट में सामने आया है कि दूसरी बैठक के बाद 2 सप्ताह से अधिक का समय गुजर जाने पर भी आईसीसी की तरफ से उन्हें कोई जवाब नहीं दिया गया है, जिसे दोनों बोर्ड ने बेहद निराशाजनक और अपमानजनक करार दिया है.
सुपर सीरीज से बाहर हो जाएंगी 2 टीमें
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के नए फॉर्मेट के मुताबिक, मुख्य मुकाबले से पहले सुपर सीरीज का आयोजन किया जाएगा, जिसमें टूर्नामेंट की सबसे कम रैंकिंग वाली 12वें, 13वें और 14वें नंबर की तीन टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे. जो टीम इस सुपर सीरीज की अंक तालिका में पहले नंबर पर रहेगी, वह आगे मुख्य टूर्नामेंट (ग्रुप स्टेज) में अपनी जगह बनाएगी, जबकि बाकी हारने वाली दोनों टीमें टूर्नामेंट से वहीं बाहर हो जाएंगी. यानी इन दोनों टीमों को मुख्य टूर्नामेंट खेलने का मौका नहीं मिलेगा. स्कॉटलैंड और नीदरलैंड्स का मानना है कि इस नियम से एसोसिएट टीमों को आगे जाकर वर्ल्ड कप के मुख्य दौर में खेलने का अवसर नहीं मिल पाएगा.
वर्ल्ड कप 2027 के क्वालीफायर वेन्यू भी नहीं स्पष्ट
नीदरलैंड्स और स्कॉटलैंड की टीमें वनडे वर्ल्ड कप 2027 के क्वालीफायर में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं, लेकिन क्वालीफायर मैच कहां होंगे, अभी तक इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. जबकि वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होने में करीब 18 महीने बाकी रह गया है. दोनों टीमों का कहना है कि इतने कम समय पहले बीच में ही नियम में बदलाव सही नहीं है. इससे टीमों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
यह भी पढ़ें: IND vs SL: कुलदीप यादव के निशाने पर होगा ऐतिहासिक रिकॉर्ड, श्रीलंका टेस्ट में मचा सकते हैं तहलका
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें