ODI World Cup 2027: वनडे वर्ल्ड कप 2027 में कब और किस टीम से भिड़ेगा भारत? देखें पूरा शेड्यूल

कब और किस टीम से भिड़ेगा भारत? (फोटो- PTI/GETTY)

Team India Schedule For ODI World Cup 2027: आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल सामने आ गया है. इस बार टूर्नामेंट की संयुक्त मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया कर रहे हैं. यह महाकुंभ 2 अक्टूबर से शुरू होकर 21 नवंबर 2027 तक खेला जाएगा. इस दौरान भारतीय टीम अपने वर्ल्ड कप अभियान का आगाज 7 अक्टूबर को पांच बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ केप टाउन में करेगी. टीम इंडिया को ग्रुप स्टेज में कुल 5 मैच खेलने हैं. इसके बाद सुपर स्टेज और फिर नॉकआउट मैच खेले जाएंगे.

कब और किस टीम से भिड़ेगा भारत?

टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2027 में अपना पहला मैच 7 अक्टूबर 2027 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने उतरेगी. फिर सबसे बड़ा रोमांच 10 अक्टूबर को देखने को मिलेगा, जब जोहान्सबर्ग के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी. फिर 14 अक्टूबर 2027 को टीम इंडिया की टक्कर अफगानिस्तान से होगी, ये मुकाबला त्शवाने में खेला जाएगा. इसके बाद भारतीय टीम 17 अक्टूबर 2027 को क्वालिफायर A का सामना करेगी. वहीं, टीम इंडिया अपना आखिरी ग्रुप स्टेज मैच 24 अक्टूबर 2027 को जिम्बाब्वे के खिलाफ विक्टोरिया फॉल्स में खेलेगी.

भारत के मैचों का शेड्यूल

  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- 7 अक्टूबर 2027- केप टाउन
  • भारत बनाम पाकिस्तान- 10 अक्टूबर 2027- जोहान्सबर्ग
  • भारत बनाम अफगानिस्तान- 14 अक्टूबर 2027- त्शवाने
  • भारत बनाम क्वालिफायर A- 17 अक्टूबर 2027- ब्लोमफोंटेन
  • जिम्बाब्वे बनाम भारत- 24 अक्टूबर 2027- विक्टोरिया फॉल्स

𝗧𝗵𝗲 𝘄𝗮𝗶𝘁 𝗶𝘀 𝗼𝘃𝗲𝗿! ⌛

Here’s a look at #TeamIndia‘s group stage fixtures for the ICC Men’s Cricket World Cup 2️⃣0️⃣2️⃣7️⃣ 🇮🇳 🗓️#CWC27 pic.twitter.com/0iUNMRfymW

— BCCI (@BCCI) October 1, 2026

ग्रुप स्टेज के बाद सुपर स्टेज और नॉकआउट मैच

टीम इंडिया अगर ग्रुप स्टेज को पॉइंट्स टेबल में टॉप-3 के अंदर खत्म करती है, तो वो सुपर स्टेज में पहुंच जाएगी. सुपर स्टेज के लिए दोनों ग्रुप से कुल 7 टीमें क्वालिफाई करेगी. यानी भारत को सुपर स्टेज में भी 6 मैच खेलने होंगे. इसके बाद टॉप-4 में फिनिश करने पर वो सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. इसके बाद 17 नवंबर और 18 नवंबर को सेमीफाइनल मैच खेले जाएंगे. फिर 21 नवंबर 2027 को टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा.

नॉकआउट मैचों का शेड्यूल

  • बुधवार, 17 नवंबर: पहला सेमीफाइनल — केप टाउन
  • गुरुवार, 18 नवंबर: दूसरा सेमीफाइनल — त्शवाने
  • रविवार, 21 नवंबर: फाइनल — जोहान्सबर्ग

मोहिद खान

मोहिद खान

मोहिद खान TV9 Hindi में बतौर सीनियर सब-एडिटर स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वह जर्नलिज्म में 4 साल का अनुभव रखते हैं. वह मूल रूप से राजस्थान के ब्यावर शहर के रहने वाले हैं. मोहिद ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से हासिल की है. वह पढ़ने, लिखने और खेलने का शौक रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज के साथ की थी. इसके बाद उन्होंने वनइंडिया हिंदी, ज़ी न्यूज और इंडिया टीवी जैसी संस्थानों में काम किया. वह किसी भी क्रिकेट मैच का बारीकी से विश्‍लेषण करने में माहिर हैं और उन्हें अन्य खेलों से जुड़ी खबरें बनाने में भी रुचि है.

Read More

google button