ODI World Cup 2027 के शुरू होने की तारीख का ऐलान हो चुका है। आईसीसी ने अब से कुछ ही देर पहले साफ कर दिया कि अगले साल होने वाला विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती से शुरू होगा। पूरे टूर्नामेंट के दौरान कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे। बड़ी बात ये है कि इसका फाइनल मैच 21 नवंबर को खेला जाएगा। इस बीच सभी की नजर इस बात पर थी कि भारत और पाकिस्तान का मुकाबला किस दिन खेला जाएगा। इसकी भी घोषणा आईसीसी की ओर से कर दी गई है। ये महामुकाबला 10 अक्टूबर दिन रविवार को खेला जाएगा। 

भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में, 10 अक्टूबर होगा महामुकाबला

भारत और पाकिस्तान को विश्व कप के लिए एक ही ग्रुप में रखा गया है। भारत और पाकिस्तान ग्रुप ए में हैं, उनके साथ इस ग्रुप में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर ए की टीम होगी। क्वालीफायर ए टीम कौन सी होगी, इसका खुलासा बाद में होगा। इसके बाद अगर दूसरे यानी ग्रुप की बात करें तो उसमें बांग्लादेश, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और क्वालीफायर बी की टीम होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 10 अक्टूबर को खेला जाएगा। 

साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में होगा विश्व कप क्रिकेट

आईसीसी की ओर से अगले साल यानी 2027 में तीन देशों की मेजबानी में क्रिकेट विश्व कप खेला जाएगा। इसमें साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया शामिल हैं। हालांकि सबसे ज्यादा मुकाबले साउथ अफ्रीका में ही होंगे। अ​ब इस टूर्नामेंट को शुरू होने में कुल एक साल यानी 365 दिन ही बाकी रह गए हैं। इस वक्त डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया है, जिसने टीम इंडिया को हराकर साल 2023 का वनडे विश्व कप जीता था। अब अगले साल से फिर इस खिताब को जीतने की जोरआजमाश शुरू होगी। 

कुल 14 टीमें लेंगी हिस्सा, सुपर सीरीज से शुरू होगा टूर्नामेंट

अगले साल होने वाले विश्व कप में कुल मिलाकर 14 टीमें हिस्सा लेंगी। आईसीसी ने पहले ही बता दिया था कि इन 14 टीमें में से जो 3 टीमें सबसे कम रैंकिंग की होंगी, उनके बीच एक सुपर सीरीज का आयोजन किया जाएगा। इसमें सबसे नीचे की दो टीमें बाहर हो जाएंगी और अंक तालिका में टॉप पर रहने वाली टीम बाकी 11 टीमें के साथ आकर मिल जाएगी और इस तरह से मुख्य मुकाबले 12 टीमें के बीच खेले जाएंगे। इन 12 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा जाएगा। जो तीन टीमें अपने अपने ग्रुप में टॉप में रहेंगी, वो आगे जाएंगी, इसके बाद एक और टीम आएगी, जो इन छह टीमें के अलावा होगी। वो ऐसी टीम होगी जो टॉप 3 में तो नहीं थी, लेकिन इसके बाद भी उनके अंक इस ग्रुप की बाकी नीचे रहने वाली टीमों से ज्यादा हैं। इस तरह से सुपर 7 टीमें चुनी जाएंगी। सुपर 7 में सभी टीमें एक दूसरे से एक एक मैच खेलेंगी और उसके बाद जो टॉप 4 टीमें होंगी, वो सेमीफाइनल में चली जाएंगी। 

ग्रुप ए

अफगानिस्तान
ऑस्ट्रेलिया 
भारत
पाकिस्तान
जिम्बाब्वे
क्वालीफायर ए 

ग्रुप बी
बांग्लादेश
इंग्लैंड
साउथ अफ्रीका
श्रीलंका
न्यूजीलैंड
क्वालीफायर बी 

विश्व कप में भारतीय टीम का शेड्यूल 

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया : 7 अक्टूबर 
भारत बनाम पाकिस्तान : 10 अक्टूबर 
भारत बनाम अफगानिस्तान : 14 अक्टूबर 
भारत बनाम क्वालीफायर ए : 17 अक्टूबर 
भारत बनाम जिम्बाब्वे : 24 अक्टूबर

यह भी पढ़ें 

IND vs PAK एशियन गेम्स फाइनल मैच टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें LIVE, ये है आसान तरीका

पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी रैंकिंग में जबरदस्त नुकसान, ऑस्ट्रेलिया ने दिया करारा झटका

Latest Cricket News

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।