
रोंगटे खड़े कर देने वाला सांप रेस्क्यूImage Credit source: Instagram/ zilanimullah
सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, और इसे देखने के बाद लोग कमेंट सेक्शन में बस एक ही लाइन बार-बार लिख रहे हैं कि भाई, एक गलती और जान से हाथ धोना पक्का था. सांप रेस्क्यू का ये पूरा सीन इतना खौफनाक है कि देखते वक्त सांस अटक जाती है, दिल धड़कने लगता है. यूजर्स इसे “असली स्नेक रेस्क्यू मैन” कहकर बुला रहे हैं और हैरानी से पूछ रहे हैं कि आखिर इतने खतरनाक हालात में भी बंदे में इतनी हिम्मत आती कहां से है. वीडियो ने सोशल मीडिया पर मानो हलचल मचा दी है, हजारों लोग इसे लगातार शेयर किए जा रहे हैं और अपने दोस्तों को टैग करके दिखा रहे हैं.
अब बात करते हैं वीडियो में असल में हो क्या रहा है. क्लिप में साफ नजर आता है कि एक शख्स एक बेहद जहरीले और खतरनाक सांप को अपने हाथों से रेस्क्यू करने की कोशिश कर रहा है, और वो भी बड़ी फुर्ती और दिलेरी के साथ.
जहरीले सांप को गले से दबोचा
सांप बार-बार फुफकार मार रहा था, गुस्से में इधर-उधर मुड़ रहा था, मानो किसी भी सेकंड हमला बोलने ही वाला हो. लेकिन रेस्क्यू करने वाले शख्स के चेहरे पर घबराहट की कोई झलक तक नहीं थी. उसने बड़ी सफाई से सांप को गर्दन के पास से पकड़ा और पलभर में उसे पूरी तरह काबू में कर लिया.
यहां एक बात गौर करने वाली है- भले ही यह वीडियो देखने में रोमांचक और हैरान करने वाला लगे, लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो सांप को पकड़ने का यह तरीका बिल्कुल भी सही या सुरक्षित नहीं कहा जा सकता. यह तरीका काफी हद तक लापरवाही भरा और जोखिम से भरपूर है, जहां जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती थी. जानकार बार-बार यही सलाह देते हैं कि सांप जैसे खतरनाक जीवों को रेस्क्यू करने का काम हमेशा ट्रेंड और अनुभवी लोगों पर ही छोड़ना चाहिए, आम आदमी को खुद से ऐसी हरकत करने से बचना चाहिए.
यह भी पढ़ें: Viral: हंसी उड़ाने वालों को दादी ने सिखाया सबक, पोल वॉल्ट में दिखाया ऐसा जज्बा कि सब रह गए दंग, वीडियो देख हर कोई हैरान
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी दो हिस्सों में बंटी नजर आ रही हैं. एक तरफ लोग शख्स की हिम्मत और साहस की जमकर तारीफ कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ कई यूजर्स यह भी चेतावनी दे रहे हैं कि ऐसे स्टंट को देखकर कोई इंस्पायर होकर खुद से ट्राई ना करे, क्योंकि इसका नतीजा बेहद खतरनाक भी हो सकता है.
यहां देखिए वीडियो

आयुष कुमार
आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.
Read More