OMG! 8वीं के छात्र ने गेमिंग में गंवाए 42 हजार रुपये, बच्चे की एक गलती से बढ़ीं परिवार की मुश्किलें

गेम के चक्कर में लड़के ने उड़ाए 42 हजार रुपये Image Credit source: Getty Images

मोबाइल गेम खेलने का शौक कब बड़ी परेशानी बन जाए, इसका अंदाजा शायद इस परिवार को भी नहीं था. 8वीं में पढ़ने वाले एक बच्चे ने पढ़ाई के बहाने अपने पिता का फोन लिया, लेकिन कुछ ही देर में उसने ऐसा काम कर दिया, जिससे पूरे परिवार पर फाइनेंशियली दिक्कत में डाल दिया.

ये मामला उस समय सामने आया जब इस बच्चे के बड़े भाई ने Reddit के r/RobloxSupport कम्युनिटी में एक पोस्ट शेयर की. जिसका कैप्शन शेयर करते हुए लिखा कि Brother just spent 42k on roblox without consent. इसमें बताया गया कि बच्चे ने पिता का फोन पढ़ाई के लिए मांगा था, लेकिन पढ़ने की बजाय उसने Roblox गेम खोल लिया और उसमें लगातार खरीदारी करता रहा.

पोस्ट के मुताबिक, बच्चे ने Roblox की वर्चुअल करेंसी ‘Robux’ खरीदने पर कुल 42,647 रुपये खर्च कर दिए. हैरानी की बात ये रही कि उसने खरीदे गए लगभग सारे Robux भी इस्तेमाल कर लिए थे. उसके अकाउंट में सिर्फ करीब 100 Robux ही बचे थे.

रेडिट पर शेयर की ये चीजें

परिवार ने बताया कि इस एक गलती का असर उनकी रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ने लगा. बच्चे के पिता पहले से लिए गए लोन की किस्तें भरने की कोशिश कर रहे थे और अब इस अतिरिक्त खर्च ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं. यहां तक कि स्कूल की फीस जमा करना भी परिवार के लिए चिंता का विषय बन गया. पोस्ट के साथ ट्रांजैक्शन हिस्ट्री का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया. उसमें साफ दिखाई दे रहा था कि करीब 2-2 हजार रुपये के कई ट्रांजैक्शन लगातार किए गए थे. धीरे-धीरे यही छोटे-छोटे भुगतान मिलकर 42,647 रुपये तक पहुंच गए.

परिवार ने Reddit यूजर्स से पूछा कि क्या अब भी यह पैसा वापस मिलने की कोई संभावना है, जबकि खरीदे गए Robux लगभग पूरी तरह इस्तेमाल किए जा चुके हैं. इस पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी राय और सलाह दी. कई यूजर्स ने कहा कि सबसे पहले बैंक से संपर्क करके चार्जबैक (Chargeback) की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Viral Video: पानी की बोतल से शुरू हुआ मामला, बेंगलुरु की महिला ने बताई जेप्टो डिलीवरी एजेंट की डराने वाली हरकत

हालांकि उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अगर ऐसा किया गया तो Roblox अकाउंट हमेशा के लिए बंद हो सकता है. कुछ लोगों ने सलाह दी कि परिवार को सीधे Roblox Support से संपर्क करना चाहिए और पूरी घटना की जानकारी देनी चाहिए. वहीं, कुछ यूजर्स ने सुझाव दिया कि अगर खरीदारी Google Play Store के जरिए हुई है तो वहां अनऑथराइज्ड ट्रांजैक्शन बताकर रिफंड की रिक्वेस्ट भी की जा सकती है.

यहां देखिए पोस्ट

Brother just spent 42k on roblox without consent by u/Inevitable-Lab-8570 in RobloxSupport

आयुष कुमार

आयुष कुमार

आयुष कुमार, टीवी9 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. अशोक और चाणक्य की धरती बिहार से हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की तालीम हासिल की है. पत्रकारिता में तीन साल से तिल को बिना ताड़ बनाए किसी भी सोशल मुद्दे को 360 डिग्री समझाने की कोशिश करते हैं.<p></p> अमर उजाला, फिरकी डॉट इन से अपने पत्रकारीय सफर की शुरुआत की है. पाठकों तक सरल शब्दों में खबरें पहुंचाना उद्देश्य रहा है. लेखन की इस दुनिया में दिलचस्पी इसलिए बढ़ गई, क्योंकि बचपन से ही काफी ज्यादा बातूनी रहे हैं. <p></p>फिलहाल, टीवी9 में फीचर राइटिंग करते हुए सोशल मीडिया की नब्ज पकड़ने में माहिर हो गए है. अजीबोगरीब खबरों को गजब तरीके से लिखकर आप सबके सामने पेश करते हैं.

Read More

google button