20 Years of Omkara: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सैफ अली खान ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है. सैफ हिंदी सिनेमा में उन कलाकारों में शामिल हैं, जिन्होंने हर दौर में खुद को नए अंदाज में पेश किया है. रोमांटिक हीरो से लेकर निगेटिव किरदार, कॉमेडी, एक्शन और सीरियस रोल तक, सैफ ने हर बार कुछ अलग करने की कोशिश की है. यही वजह है कि उनके किरदार आज भी दर्शकों के बीच याद किए जाते हैं.
20 साल पहले सैफ अली खान की फिल्म 'ओमकारा' रिलीज हुई थी. इस फिल्म में सैफने 'लंगड़ा त्यागी' का रोल प्ले किया था, जिसने उनके करियर को एक नई दिशा दी था. इससे पहले उन्हें इंडस्ट्री में ज्यादातर चॉकलेटी और रोमांटिक हीरो के लिए जाना जाता था. लेकिन 'लंगड़ा त्यागी' बनकर उन्होंने ये साबित कर दिया था कि वो किसी भी तरह का किरदार निभा सकते हैं. सैफ की दमदार एक्टिंग, देसी अंदाज और डायलॉग डिलीवरी ने उन्हें यादगार विलेन में शामिल कर दिया. बता दें, 'ओमकारा' के बाद सैफ को कई अलग-अलग किरदारों में देखा गया, चलिए जानते हैं-
रेस Race (2008)
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/07/28/race-2026-07-28-16-37-42.jpg)
साल 2008 में आई अब्बास-मस्तान की फिल्म 'रेस' में सैफ अली खान ने रणवीर सिंह का रोल प्ले किया था. इस फिल्म में उनका स्टाइलिश लुक और एक्शन शानदार था. वहीं, फिल्म में उनका कॉन्फिडेंट अंदाज भी दर्शकों को खूब पसंद आया था. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी सफल रही थी और सैफ को भी काफी पॉपुलैरिटी मिली थी.
लव आज कल Love Aaj Kal (2009)
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/07/28/love-aaj-kal-2026-07-28-16-37-56.jpg)
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी 'लव आज कल' की सैफ के लिए काफी चैलेंजिग थी. इसमें उन्होंने दो अलग-अलग दौर के किरदार निभाए थे. एक तरफ वो आज की सोच रखने वाले जय वर्धन सिंह थे और दूसरी ओर वो पुराने जमाने के वीर सिंह. दोनों किरदारों में बेहद डिफरेंस था और अपने दोनों रोल के लिए सैफ को काफी तारीफें मिली थी.
कॉकटेल Cocktail (2012)
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/07/28/cocktail-1-2026-07-28-16-38-12.jpg)
'कॉकटेल' में सैफ अली खान ने गौतम कपूर नाम के शख्स का रोल प्ले किया था. इस फिल्म में सैफ एक बार फिर रोमांटिक अंदाज में नजर आए थे. उनका कूल और बेफिक्र अंदाज, साथ ही फिल्म की कहानी और म्यूजिक ने इसे लोगों के के बीच काफी फेमस कर दिया था. आज भी सैफ का ये रोल उनके सबसे पसंदीदा रोल्स में गिना जाता है.
गो गोआ गॉन Go Goa Gone (2013)
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/07/28/go-goa-gone-2026-07-28-16-38-32.jpg)
कॉमेडी और जॉम्बी जॉनर पर बनी 'गो गोआ गॉन' में सैफ ने बोरिस का रोल प्ले किया था. इस फिल्म में सैफ का एक अलग ही लुक देखने को मिला था. गोल्डन बालों और काले चश्में में सैफ का लुक लोगों को पसंद आया था. वहीं, उनकी कॉमिक टाइमिंग और डायलॉग्स फिल्म की सबसे बड़ी खासियत थे. ये बॉलीवुड की सबसे अलग फिल्मों में से एक मानी जाती है
सेक्रेड गेम्स Sacred Games (2018)
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/07/28/sacred-games-2026-07-28-16-38-49.jpg)
सैफ अली खान को फेमस वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में भी देखा गया था. इस सीरीज में सैफ पुलिस अफसर सरताज सिंह का रोल प्ले करते दिखें थे. ये पहली ऐसी सीरीज थी, जिसने भारतीय ओटीटी कंटेंट को नई पहचान दिलाई और सैफ का ये किरदार आज भी उनके करियर के सबसे मजबूत प्रदर्शनों में गिना जाता है. इस सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी थे.
तानाजी Tanhaji (2020)
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/07/28/tanhaji-2026-07-28-16-39-08.jpg)
अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' में सैफ ने उदयभान सिंह राठौड़ का नेगेटिव रोल प्ले किया था. उनकी स्क्रीन प्रेजेंस, एक्शन सीक्वेंस और खलनायकी ने दर्शकों का ध्यान खींचा था. फिल्म की सफलता में उनके प्रदर्शन की भी अहम भूमिका रही.
हैवान Haiwaan (2026)
/filters:format(webp)/newsnation/media/media_files/2026/07/28/haiwaan-1-2026-07-28-16-39-40.jpg)
वहीं, अब सैफ अली खान फिल्म 'हैवान' को लेकर चर्चा में हैं. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वो अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगे. फिल्म से सामने आए उनके पहले लुक ने दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. सैफ का इंटेंस लुकर सोशल मीडिया पर चर्चा नमें है. बता दें, ये फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
ये भी पढ़ें- Batwara 1947 Trailer: रिलीज हुआ 'बंटवारा 1947' का धांसू ट्रेलर, 30 साल बाद फिर साथ लौटी संतोषी-सनी की सुपरहिट जोड़ी