Operation Safed Sagar: नेटफ्लिक्स की मच-अवेटेड वॉर-ड्रामा वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. ये सीरीज साल 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना द्वारा चलाए गए ऐतिहासिक हवाई ऑपरेशन की असली दास्तान बयां करने जा रही है. इस सीरीज के प्रमोशन के दौरान TV9 हिंदी डिजिटल के साथ हुई एक्सक्लूसिव बातचीत में पूरी टीम ने अपने अनुभव साझा किए. हालांकि, इस इंटरव्यू के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान खींचा एक्टर सिद्धार्थ के उस बयान ने, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने ‘रोने’ वाले वायरल वीडियो का पूरा सच सामने रख दिया.
दरअसल, इस सीरीज के ट्रेलर लॉन्च से सोशल मीडिया पर एक क्लिप काफी वायरल हुई थी, जिसमें सिद्धार्थ बेहद भावुक और रोते हुए नजर आ रहे थे. कई क्लिप में ये नैरेटिव सेट करके की कोशिश की सिद्धार्थ बेहद परेशान है और वो अचानक रोने लगे हैं, उनके रोने की वजह किसी ने भी नहीं बताई. इसके बाद इंटरनेट पर लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि क्या वे डिप्रेशन में हैं या उनकी तबीयत ठीक नहीं है. टीवी9 से की बातचीत में इस वायरल वीडियो पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सिद्धार्थ ने तंज कसते हुए कहा, “बिना सिर-पैर के वीडियो काटकर बस ये दिखा दिया गया कि यह बंदा रो रहा है! अरे भाई, अगर मुझे रोते हुए दिखा रहे हो, तो मैं क्यों रो रहा हूं, वो वजह भी तो दिखा देते? मुझे 11 मुल्कों से दोस्तों के फोन आ रहे हैं कि ‘तू क्यों रो रहा है, सब ठीक तो है ना?’ असल बात ये है कि उस क्लिप से ठीक पहले शहीद स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा सर की पत्नी अलका मैम ने एक बात कही थी. वो बात इतनी गहरी और बड़ी थी कि मैं अपने आंसू रोक नहीं पाया.”
ये भी पढ़ें: कारगिल युद्ध की अनसुनी दास्तां लेकर आ रही ऑपरेशन सफेद सागर, दिखेगा वायुसेना का पराक्रम
स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा का किरदार निभा रहे सिद्धार्थ
सीरीज में कारगिल युद्ध के वीर शहीद स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा का किरदार निभा रहे सिद्धार्थ ने अपने इमोशनल बॉन्ड का जिक्र करते हुए कहा कि वो अलका जी से बहुत गहराई से जुड़े हैं. सिद्धार्थ ने बताया, “अलका जी इतनी बहादुर और पेशेंट हैं कि वो हमेशा मुस्कुराते हुए मुझसे कहती हैं, ‘अजय भी बिल्कुल तेरे जैसा ही बदमाश था!’ उस जमाने में ऐसा कोई वीडियो रेफरेंस हमारे पास नहीं था, मैंने अलका जी के ज़रिए ही उन्हें जाना है और उस दिन मेरे आंसू 150% उनके साथ जुड़े हुए हैं. मेरी बस यही गुजारिश है कि आधा-अधूरा वीडियो दिखाकर लोगों में गलतफहमी न फैलाएं.”
क्या है ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ और कौन-कौन आएगा नजर?
ये सीरीज 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय वायुसेना के मिग-21 और मिग-27 फाइटर जेट्स के उन जांबाज पायलट्स की कहानी है, जिन्होंने माइनस डिग्री तापमान और दुर्गम पहाड़ियों के बीच दुश्मन के छक्के छुड़ा दिए थे. सीरीज में सिद्धार्थ के अलावा मशहूर एक्टर जिमी शेरगिल भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं. उनके साथ युवा कलाकारों की एक मजबूत टोली है जो एयरफोर्स के रियल हीरोज के किरदारों को जीवंत कर रही है. 27 साल बाद पर्दे पर आ रही इस अनसुनी दास्तान को रियल एयरबेस लोकेशंस पर शूट किया गया है. ये सीरीज जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रही है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

सोनाली नाईक
सोनाली करीब 15 सालों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. जर्नलिज्म की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रहार न्यूज पेपर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. इस न्यूज पेपर में बतौर रिपोर्टर काम करते हुए सोनाली ने एंटरटेनमेंट बीट के साथ-साथ सीसीडी (कॉलेज कैंपस और ड्रीम्स) जैसे नए पेज पर काम किया. उन्होंने वहां 'फैशनेरिया' नाम का कॉलम भी लिखा. इस दौरान एलएलबी की पढ़ाई भी पूरी की, लेकिन पत्रकारिता के जुनून की वजह से इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के इरादे से 2017 में टीवी9 से सीनियर कोरेस्पोंडेंट के तौर पर अपनी नई पारी शुरू की. टीवी9 गुजराती चैनल में 3 साल तक एंटरटेनमेंट शो की जिम्मेदारी संभालने के बाद सोनाली 2020 में टीवी9 हिंदी डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में शामिल हुईं. सोनाली ने टीवी9 के इस सफर में कई ब्रेकिंग, एक्सक्लूसिव न्यूज और ऑन ग्राउंड कवरेज पर काम किया है. हिंदी के साथ-साथ गुजराती, मराठी, इंग्लिश भाषा की जानकारी होने के कारण डिजिटल के साथ-साथ तीनों चैनल के लिए भी उनका योगदान रहा है. रियलिटी शोज और ग्लोबल कंटेंट देखना सोनाली को पसंद है. नई भाषाएं सीखना पसंद है. संस्कृत भाषा के प्रति खास प्यार है. नुक्कड़ नाटक के लिए स्क्रिप्ट लिखना पसंद है. सोनाली के लिखे हुए स्ट्रीट प्लेज 'पानी', 'मेड इन चाइना' की रीडिंग 'आल इंडिया रेडियो' पर सोशल अवेयरनेस के तौर पर की जा चुकी है.
Read More