Oppo K14 Lite भारत में 16 सितंबर को लॉन्च होगा। इसमें 7,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, कैमरा, प्रोसेसर और अन्य खास फीचर्स मिलेंगे। जानें इसकी संभावित फीचर्स और पूरी जानकारी।
Oppo K14 Lite: 16 सितंबर को लॉन्च होगा नया बजट फोन, 7,000mAh बैटरी और Android 16 समेत मिलेंगे ये खास फीचर्स।
- Published: 12 Sep 2026, 10:41 AM IST
- Last Updated: 12 Sep 2026, 10:41 AM IST
चीनी स्मार्टफोन कंपनी Oppo भारत में अपनी बजट स्मार्टफोन रेंज को और विस्तार देने की तैयारी में है। कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Oppo K14 Lite लॉन्च करने वाली है। Oppo K14 सीरीज में पहले से ही Oppo K14 5G और Oppo K14x 5G जैसे मॉडल मौजूद हैं। अब कंपनी इस लाइनअप में K14 Lite को जोड़ने जा रही है।
कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट के साथ इसकी बैटरी से जुड़ी जानकारी की पुष्टि कर दी है। वहीं, कई लीक्स और रिपोर्ट्स के जरिए इसके संभावित स्पेसिफिकेशंस और कीमत की जानकारी भी सामने आई है।
भारत में कब होगा लॉन्च(Oppo K14 Lite India Launch Date)
Oppo K14 Lite की भारत में लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। Flipkart पर जारी किए गए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट के मुताबिक, Oppo K14 Lite को भारत में 16 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च के बाद फोन को Oppo की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।
Oppo K14 Lite की संभावित कीमत
कीमत की बात करें तो Oppo K14 Lite को बजट सेगमेंट में उतारा जा सकता है। लीक्स और रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्मार्टफोन की कीमत 20,000 रुपये से कम रखी जा सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन की आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है। इसलिए वास्तविक कीमत का पता लॉन्च के समय ही चलेगा।
Oppo K14 Lite के संभावित स्पेसिफिकेशंस
Oppo K14 Lite की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी हो सकती है। कंपनी के माइक्रोसाइट के अनुसार, फोन में 7,000mAh की बैटरी मिलेगी। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है।
ये भी पढ़े-ः iQOO 16 Launch: 14 सितंबर को होगी एंट्री, तीन कैमरों के साथ मिलेगा खास Holographic Finish; देखें फीचर्स
फोन में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। स्क्रीन में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है, जिससे स्क्रॉलिंग और सामान्य इस्तेमाल का अनुभव ज्यादा स्मूथ हो सकता है।
Unisoc T7250 प्रोसेसर
परफॉर्मेंस के लिए Oppo K14 Lite में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिए जाने की बात कही जा रही है। फोन में 4GB RAM और 64GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिल सकती है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो Oppo K14 Lite के ColorOS 16 पर चलने की उम्मीद है, जो Android 16 पर आधारित होगा। इसके अलावा फोन में IP64 रेटिंग भी मिल सकती है, जिससे धूल और पानी से कुछ हद तक सुरक्षा मिलेगी।
कैमरा सेटअप
कैमरा सेटअप की बात करें तो टीजर में फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिखाई दिया है। हालांकि कंपनी ने अभी कैमरा सेंसर की पूरी जानकारी साझा नहीं की है। लीक्स के अनुसार, फोन में 13MP का मुख्य कैमरा और एक अतिरिक्त डेप्थ सेंसर दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा मिलने की उम्मीद है।
Oppo K14 Lite: क्या उम्मीद करें?
Oppo K14 Lite को कंपनी 20 हजार रुपये से कम कीमत वाले बजट सेगमेंट में पेश कर सकती है। इसकी 7,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 आधारित ColorOS 16 इसके प्रमुख आकर्षण हो सकते हैं। हालांकि, कीमत और बाकी स्पेसिफिकेशंस की आधिकारिक जानकारी लॉन्च के समय ही सामने आएगी।