
ओटीटी पर एवलेबल बालन द बॉय फिल्म
Balan The Boy OTT Release: साउथ की फिल्म बालन द बॉय की बात करें तो इस फिल्म को सिनेमाघरों में दुनियाभर के फैंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. फिल्म ने अपनी शानदार कमाई से चौंका दिया और विदेशों में भी इसकी खूब पूछ देखने को मिली. अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फैंस का मनोरंजन करने के लिए उप्लब्ध है. लेकिन हिंदी ऑडियंस को अभी इस फिल्म के लिए और भी इंतजार करना पड़ सकता है.
दरअसल अभी बालन द बॉय की स्ट्रीमिंग 4 भाषाओं में शुरू कर दी गई है लेकिन अभी इसे हिंदी भाषा में जारी नहीं किया गया है. जरूर ही इस खबर से हिंदी ऑडियंस को झटका लगा होगा. क्योंकि जो भी इस फिल्म को थियेटर्स में नहीं देख सके थे वे इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने का इंतजार कर रहे थे. साउथ वालों की तो ये इच्छा पूरी हो गई लेकिन हिंदी ऑडियंस को फिलहाल के लिए निराशा हाथ लगी है.
किस प्लेटफॉर्म पर देखें बालन द बॉय?
बालन द बॉय फिल्म की बात करें तो इसे आप मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा में देख सकते हैं. इसकी स्ट्रीमिंग जी5 पर की जा रही है. वहीं फिल्म की हिंदी स्ट्रीमिंग को लेकर अभी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है. अब देखने वाली बात होगी कि आखिर हिंदी पट्टी की जनता इस फिल्म को कबसे देख पाएगी और किस प्लेटफॉर्म पर देख पाएगी.
फिल्म की बात करें तो इसे 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. फिल्म 6 हफ्तों के लिए थियेटर्स पर रिलीज की गई थी. रिपोर्ट्स की मानें तो 20 करोड़ रुपये के कलेक्शन में इस फिल्म ने 30 करोड़ के आसपास की कमाई कर के दिखाई और इसे हिट का टैग भी मिला. फिल्म में अधिशेशन के आर और फरजाना पालाथिंगल का लीड रोल देखने को मिला. अपनी ग्रिपिंग स्टोरी की वजह से इस फिल्म को विदेशों में भी काफी पसंद किया गया और अचानक से ही इसे बड़ी पॉपुलैरिटी मिली.
ये भी पढ़ें- Yeh Prem Mol Liya: आयुष्मान खुराना-शरवरी वाघ की ये प्रेम मोल लिया की शूटिंग हुई पूरी, सेट से सामने आई PHOTOS
बॉक्स ऑफिस पर हिट या फ्लॉप?
बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म हिट या अबव एवरेज कही जाएगी. वहीं अब ये देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म को हिंदी ऑडियंस के लिए कब जारी किया जाता है. फिल्म का निर्माण वेंकट के नारायण और शैलजा देसाई फेन ने मिलकर किया है वहीं इसका संगीत सुशिन श्याम ने दिया है. वहीं इस फिल्म में टोविनो थॉमस का कैमियो भी देखने को मिला है.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.
Read More