Pawan Singh Viral Video: पवन सिंह के एक हालिया इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें सुरक्षा कर्मी एक फैन से बदसलूकी करते हुए नजर आ रहे हैं.
Pawan Singh Viral Video: पवन सिंह के एक हालिया इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें सुरक्षा कर्मी एक फैन से बदसलूकी करते हुए नजर आ रहे हैं.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/08/10/pawan-singh-1-2026-08-10-18-16-24.jpg)
Pawan Singh
Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की फैन फॉलोइंग किसी से छिपी नहीं है. एक्टर और सिंगर जहां भी पहुंचते हैं, उन्हें देखने और उनसे मिलने के लिए बड़ी संख्या में फैंस की भीड़ जुट जाती है. पवन सिंह की पॉपुलेरिटी सिर्फ भोजपुरी सिनेमा तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके गानों और फिल्मों की वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है. अक्सर पवन सिंह के फैंस अपने पसंदीदा स्टार की एक झलक पाने के लिए एक्साइटेड नजर आते हैं.
कई बार ये एक्साइटमेंट इतना बढ़ जाता है कि फैंस सुरक्षा व्यवस्था की सीमाएं भी पार कर देते हैं. हाल ही में उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हुए एक इवेंट के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. इस इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक फैन पवन सिंह से मिलने के लिए स्टेज पर चढ़ जाता है. हालांकि, सिक्योरिटी टीम और वहां मौजूद लोगों ने उसे तुरंत स्टेज से नीचे उतार दिया. लेकिन इसके बाद पवन सिंह ने जो किया, उसने लोगों का दिल जीत लिया.
स्टेज पर पहुंच गया था पवन सिंह का फैन
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हुए एक इवेंट का बताया जा रहा है. वहीं वायरल क्लिप में पवन सिंह स्टेज पर मौजूद नजर आ रहे हैं. उनके आसपास सुरक्षा कर्मी और कार्यक्रम से जुड़े लोग भी दिखाई दे रहे हैं. इसी दौरान एक लड़का भीड़ से निकलकर स्टेज की तरफ बढ़ता है और किसी तरह स्टेज पर चढ़ने में कामयाब हो जाता है. उस लड़के को स्टेज पर पहुंचा देखकर वहां मौजूद सिक्योरिटी तुरंत एक्टिव हो जाती है. सुरक्षा कर्मी उसे पकड़कर नीचे उतारने लगते हैं. देखते ही देखते उस लड़के को स्टेज से नीचे धकेल दिया जाता है. ये पूरा नजारा देखकर वहां मौजूद लोगों के बीच कुछ पल के लिए हलचल मच जाती है.
In Uttar Pradesh’s Basti district, a programme featuring popular Bhojpuri actor-singer Pawan Singh took an unexpected turn when one of his enthusiastic fans climbed onto the stage.
The bouncers, police personnel and some leaders present on the stage reportedly grabbed the fan… pic.twitter.com/z5mnzX7NXr
— Oxomiya Jiyori 🇮🇳 (@SouleFacts) August 10, 2026
पवन सिंह ने उठाया ऐसा कदम
आमतौर पर किसी फैन के इस तरह स्टेज पर चढ़ने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए उसे वहां से हटा दिया जाता है. लेकिन पवन सिंह ने इस मामले में अलग अंदाज दिखाया. जैसे ही फैन को स्टेज से नीचे उतारा गया पवन सिंह ने उसे वापस बुलाने के लिए कहा. उन्होंने सिक्योरिटी टीम से इशारे में कहा कि लड़के को वापस आने दिया जाए. पवन सिंह की बात सुनते ही फैन को दोबारा स्टेज पर आने का मौका दिया गया. वो लड़का जैसे ही पवन सिंह के पास पहुंचा उसने तुरंत एक्टर के पैर छू लिए. पवन सिंह ने भी अपने फैन को नाराज करने के बजाय उसे अपनापन दिखाया और उसके साथ तस्वीर खिंचवाई.
पवन ने फैन के साथ क्लिक करवाई तस्वीर
खास बात ये है कि पवन ने सिर्फ फैन को वापस बुलाया ही नहीं, बल्कि उसके साथ तस्वीर क्लिक करवाने की व्यवस्था भी की. वो स्टेज से ही किसी से कहते हुए नजर आते हैं कि इसके साथ उनकी तस्वीर क्लिक की जाए. इसके बाद फैन पवन सिंह के साथ खड़ा होकर फोटो खिंचवाता है. एक छोटे से वीडियो में पवन सिंह का ये अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है.
ये भी पढ़ें: 'जैकेट उतारते हुए...', इंटीमेट सीन्स करते हुए ये एक्ट्रेस हुई अनकंफर्टेबल, खाली कमरे में डायरेक्टर ने कराया था शूट