Time Published: Monday, October 5, 2026, 10:22 [IST]

Pawan Singh Mother Hospitalised: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार, सिंगर और बीजेपी के विधान पार्षद पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि जितिया पर्व के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी, जिसके बाद परिवार ने बिना देर किए उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी
मां की तबीयत खराब होने की जानकारी खुद पवन सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। इसके बाद से ही उनके फैंस और चाहने वाले प्रतिमा देवी की सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं।

Pawan Singh Mother

अस्पताल के बेड पर दिखीं पवन सिंह की मां

-पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां प्रतिमा देवी की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में उनकी मां अस्पताल के बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। वहीं पवन सिंह अपनी मां को गले लगाते दिखाई दे रहे हैं।

-इस तस्वीर में एक्टर-सिंगर के चेहरे पर मां की तबीयत को लेकर चिंता साफ नजर आ रही है। फोटो शेयर करते हुए पवन सिंह ने बेहद भावुक अंदाज में कैप्शन में लिखा है- माई हमार दुनिया। उनके इस छोटे से मैसेज से मां के प्रति उनका गहरा लगाव साफ झलक रहा है।

मां के बेहद करीब हैं पवन सिंह

पवन सिंह का अपनी मां के साथ बेहद खास रिश्ता रहा है। वह कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से बता चुके हैं कि उनकी जिंदगी में उनकी मां की क्या अहमियत है। त्योहार हो या परिवार से जुड़ा कोई खास मौका, पवन सिंह अक्सर अपनी मां के साथ नजर आते हैं। उनकी मां भी लंबे समय से उनके जीवन का अहम हिस्सा रही हैं। पवन सिंह अपने संघर्ष के दिनों से लेकर सफलता तक के सफर में मां के योगदान का जिक्र करते रहे हैं।

'माई खत्म तो पवन खत्म'

पवन सिंह का अपनी मां से जुड़ाव हाल ही में उनके रिएलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के प्रोमो में भी देखने को मिला था। प्रोमो में पवन सिंह अपनी मां के पैर दबाते हुए भावुक नजर आए थे। इस दौरान उन्होंने मां के साथ अपने रिश्ते को बयां करते हुए कहा था- माई खत्म तो पवन खत्म। पवन सिंह का ये बयान बताता है कि उनके लिए मां सिर्फ परिवार का हिस्सा नहीं बल्कि उनकी जिंदगी का बेहद अहम आधार हैं।

मां की तस्वीर शेयर कर मांगी दुआ

-मां की तबीयत बिगड़ने की जानकारी सामने आने के बाद पवन सिंह के फैंस उनके लिए लगातार दुआ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग प्रतिमा देवी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

-पवन सिंह की पोस्ट के बाद उनके फैंस कमेंट सेक्शन में मां के जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। फिलहाल प्रतिमा देवी का लखनऊ के अस्पताल में इलाज चल रहा है और परिवार की ओर से उनकी सेहत को लेकर विस्तृत मेडिकल जानकारी सामने नहीं आई है।

फैंस को मां के जल्द ठीक होने का इंतजार

-पवन सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉपुलर कलाकारों में शामिल हैं और उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में जैसे ही उनकी मां के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई, उनके चाहने वालों के बीच चिंता बढ़ गई।

-फैंस अब प्रतिमा देवी की सेहत में जल्द सुधार की उम्मीद कर रहे हैं। पवन सिंह द्वारा शेयर की गई मां की तस्वीर ने उनके फैंस को भी भावुक कर दिया है। हर कोई यही दुआ कर रहा है कि उनकी मां जल्द स्वस्थ होकर घर लौटें।

आज पवन सिंह को पहुंचना है बलिया परिवार न्यायालय

-पवन सिंह की मां की तबीयत खराब होने के बीच आज यानी 5 अक्टूबर 2026 (सोमवार) को एक्टर-सिंगर को भरण-पोषण मामले में बलिया परिवार न्यायालय में सुनवाई के लिए पहुंचना है। अपर प्रधान न्यायाधीश की अदालत में होने वाली सुनवाई में पवन सिंह की उपस्थिति को लेकर स्थिति साफ होने की उम्मीद है। पिछली सुनवाई में अदालत ने उन्हें अगली तारीख पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया था।

-जानकारी के अनुसार ये मामला पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह की ओर से दाखिल अंतरिम भरण-पोषण की याचिका से जुड़ा है। गत 9 सितंबर 2026 को हुई सुनवाई में ज्योति सिंह अदालत पहुंची थीं जबकि पवन सिंह उपस्थित नहीं हुए थे। उनकी गैरहाजिरी पर अदालत ने एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था।

-ज्योति सिंह ने 22 अप्रैल 2022 को बलिया परिवार न्यायालय में अंतरिम भरण-पोषण के लिए याचिका दाखिल की थी। इसी याचिका पर परिवार न्यायालय में सुनवाई चल रही है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से अपनी-अपनी दलीलें अदालत के सामने रखी जा रही हैं।