Aug 05, 2026 06:43 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

एशियन लीजेंड्स लीग (एएलएल) में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के हिस्सा लेने से पीसीबी खफा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अब पूर्व खिलाड़ियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की तैयारी में है।

Mohammad Irfan

मोहम्मद इरफान (फाइल फोटो)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) अपने कुछ पूर्व खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कदम उठा सकता है। तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान समेत कई पाकिस्तानी क्रिकेट पर दो साल का बैन लग सकता है। पीसीबी पूर्व खिलाड़ियों के एशियन लीजेंड्स लीग (एएलएल) में खेलने से भड़क उठा है। जाम्बिया के लुसाका में आयोजित एएलएल अनधिकृत टूर्नामेंट है। जाम्बिया क्रिकेट यूनियन (ZCU) ने पिछले हफ्ते एक बयान में स्पष्ट किया कि लीग को उसने मंजूरी नहीं दी न ही समर्थन दिया गया था। यह जाम्बिया की ऑफिशियल गवर्निंग बॉडी है।

ये काम भी नहीं कर सकेंगे प्लेयर

पीसीबी ने अब एक बयान में कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से जरूरी मंजूरी लिए बिना उस बिना अनधिकृत टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कदम उठाए जाएंगे। नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) के बिना खेलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें गैर मान्यता प्राप्त विदेशी लीग में भाग लेने पर दो साल का प्रतिबंध शामिल है। इसके साथ ही पीसीबी या पाकिस्तान सुपर लीग में दो साल तक क्रिकेट, कोचिंग, सलाहकार, मेंटोर या अन्य पद पर भी काम नहीं कर सकेंगे।

इन खिलाड़ियों ने नाम वापस लिए

क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी मानता है कि नियम तोड़ा गया है। 30 जुलाई को शुरू हुए इस टूर्नामेंट में छह टीमें थीं, जिनमें से एक का पाकिस्तान पैंथर्स है। पाकिस्तान के कई नामचीन खिलाड़ियों के नाम पैंथर्स टीम में थे लेकिन कइयों ने नाम वापिस ले लिए। मोहम्मद हफीज, सोहेल तनवीर और उमर अकमल उन खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्हें लीग के लिए साइन किया गया था और वे हिस्सा लेने के लिए लुसाका पहुंचे थे। हालांकि, इन खिलाड़ियों आखिर में आईसीसी से मंजूरी न मिलने के बाद खेलने से मना कर दिया।

पीसीबी ऐसा करने वाले अकेल बोर्ड

मोहम्मद इरफान, इमरान नजीर, तौफीक उमर, राहत अली, यासिर शाह, जाहिद महमूद, हसन रजा और इबरार हुसैन ने 31 जुलाई को एक मैच खेला। एशियन लीजेंड्स लीग में इंडियन रॉयल्स, श्रीलंकाई लायंस, बांग्लादेश टाइगर्स, अफगानिस्तान पठान्स और एशियन स्टार्स जैसी टीमें थीं। हालांकि, पीसीबी अकेला ऐसा बोर्ड है, जिसने अपने खिलाड़ियों के हिस्सा लेने को सार्वजनिक तौर पर उल्लंघन बताया और कार्रवाई की चेतावनी दी। पीसीबी के बयान में कहा गया, ''पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड, आईसीसी के नियमों को बनाए रखने और खेल की ईमानदारी और गवर्नेंस को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।''

पाकिस्तान पैंथर्स: शरजील खान, कामरान अकमल, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद इरफान, जुल्फिकार बाबर, राहत अली, हसन रजा, यासिर भट्ट, शोएब मलिक, उमर अकमल, इमरान नजीर, सईद अजमल, सोहेल तनवीर, यासिर शाह, नावेद-उल-हसन, राणा नईम अनवर।

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।

अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।

विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें