राम चरण की 'पेद्दी' का थिएटर रन अब खत्म हो गया है. फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है. आइए जानते हैं फिल्म का क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा.

Written By : मोनिका गुप्ता |  Updated at : 13 Jul 2026 06:23 PM (IST)

Preferred Sources

Peddi Box Office Closing Collection Tollywood 10th Highest-Grossing Film Ram Charan record Peddi Box Office Closing Collection: राम चरण की फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, बनी टॉलीवुड की 10वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

पेद्दी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Source : instagram

राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' को फैंस ने खूब प्यार दिया. फिल्म 4 जून को थिएटर में रिलीज हुई थी. फिल्म में जाह्नवी कपूर, शिवा राजकुमार और जगपति बाबू जैसे स्टार्स नजर आए. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया. अब फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज हो गई है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.

ये भी पढ़ें- 'रामायण' फेम रणबीर कपूर ने पुणे में खरीदे 4 प्लॉट, कीमत जान उड़ेंगे होश

'पेद्दी' का क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने 69.5 करोड़ की ओपनिंग की थी. फिल्म ने इंडिया में नेट 244.27 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं ग्रॉस 288.23 करोड़ कमाए. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 52.9 करोड़ का बिजनेस किया. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 341.13 करोड़ का बिजनेस किया. इसी के साथ फिल्म टॉलीवुड की 10th हाईएस्ट ग्रॉसर बन गई है. 

ये भी पढ़ें- TMKOC कास्ट फीस: बबीता जी से 204% अधिक फीस लेते हैं जेठालाल, जानें शो के बाकी एक्टर्स को कितनी मिलती है सैलरी

टॉलीवुड की 10 हाईएस्ट ग्रॉसर 
फिल्म ने टॉलीवुड की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्मों में एंट्री कर ली है. टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसर टॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो इस में लिस्ट में 'बाहुबली 2' नंबर वन पर है. फिल्म ने 1788.06 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे नंबर पर 'पुष्पा 2' है. फिल्म ने 1727.23 करोड़ की कमाई की थी. तीसरे नंबर पर 'आरआरआर' है 1275.51 करोड़ की कमाई के साथ. चौथे नंबर पर 'कल्कि 2898 एडी' है. इस फिल्म ने 1037.64 करोड़ का कलेक्शन किया.  

पांचवें नंबर पर 'बाहुबली' है. फिल्म ने 650 करोड़ की कमाई की थी. सातवें नंबर पर 'साहो' है. 'साहो' ने 458.5 करोड़ की कमाई की. आठवें नंबर पर 'देवारा' है. फिल्म ने 422.11 करोड़ कमाए थे. नौवें नंबर पर फिल्म 'पुष्पा' है. इस फिल्म ने 352 करोड़ का कलेक्शन किया था. दसवें नंबर पर फिल्म 'पेद्दी' है 341.13 करोड़ की कमाई के साथ.

ओटीटी पर यहां देख सकते हैं 'पेद्दी'?

ओटीटी पर फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. फिल्म 9 जुलाई को ओटीटी पर रिलीज हुई है. फिल्म को बुच्ची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है. 

मोनिका गुप्ता, ABP  LIVE में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. मोनिका की सिनेमा की दुनिया में खास रुचि है. फिल्म- टीवी- वेब शोज देखती हैं और उनके बारे में बात करती और लिखती हैं. ऑफबीट फिल्म चाहे बॉलीवुड की हो या हॉलीवुड की, उसके बारे में स्टोरी करती हैं. इससे पहले वो लाइव हिंदुस्तान और आजतक में काम कर चुकीं हैं. मोनिका ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है.

Read More

Published at : 13 Jul 2026 06:20 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola