Peddi OTT Release: हिंदी ऑडियंस का इंतजार खत्म, OTT पर पेद्दी की दस्तक, किस प्लेटफॉर्म पर देखें?

ओटीटी पर हिंदी में आई पेद्दी

Peddi OTT Streaming Platform: साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म पेद्दी ने सिनेमाघरों में औसत कलेक्शन किया. लेकिन फिल्म अपने बजट की तुलना में कोई खास कमाल कर के नहीं दिखा सकी. फिल्म का बजट काफी ज्यादा था. लेकिन कलेक्शन भी बजट के आस-पास ही आकर अटक गया. हालांकि राम चरण के अभिनय की खूब तारीफ की गई. ओटीटी पर भी जब ये फिल्म आई तो इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला. लेकिन हिंदी बेल्ट की ऑडियंस के हाथ मायूसी लगी. अब इस फिल्म के हिंदी वर्जन को भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जारी कर दिया गया है.

राम चरण के हिंदी फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है. पेद्दी फिल्म अब हिंदी में भी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है. फिल्म की हिंदी स्ट्रीमिंग भी शुरू कर दी गई है. इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को रिलीज से पहले अच्छी हाइप भी मिली थी. लेकिन रिलीज के बाद जैसी सफलता इस पैन इंडिया फिल्म को साउथ से मिली वैसी हिंदी बेल्ट से नहीं मिल सकी. अब फिल्म ओटीटी पर हिंदी ऑडियंस के लिए मौजूद हो गई है.

किस प्लेटफॉर्म पर देखें पेद्दी?

पेद्दी फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का हिंदी वर्जन 30 जुलाई 2026 को स्ट्रीम होना शुरू हो चुका है और इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. फिल्म करीब 350 करोड़ के बजट में बनी थी और रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका कलेक्शन भी 342 करोड़ रुपये के आसपास का रहा था. वहीं नॉन-थियेट्रिकल राइट्स की मदद से इस फिल्म ने अपना बजट रिकवर कर लिया था. इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म को लेकर ऐसी उम्मीद लगाई जा रही थी कि ये 500 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर के दिखा लेगी लेकिन फिल्म ऐसा नहीं कर सकी थी.

ये भी पढ़ें- Spider-Man भी नहीं बचा! भारत में रिलीज से पहले इन 7 हॉलीवुड फिल्मों के इंटिमेट सीन पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची

पेद्दी की कास्ट में कौन-कौन शामिल?

पेद्दी फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन बुचि बाबू सना ने किया था वहीं फिल्म का निर्माण वृद्धि सिनेमाज द्वारा किया गया था. राम चरण फिल्म में लीड एक्टर के रोल में दिखे थे वहीं इस फिल्म में जान्हवी कपूर लीड एक्ट्रेस के रोल में नजर आई थीं. इसके अलावा फिल्म में शिव राजकुमार, जगपति बाबू, देव्येंदु शर्मा, समेत अन्य कलाकार भी नजर आए थे. फिल्म का संगीत ए आर रहमान ने दिया था.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More

google button