Aug 30, 2026 07:40 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

मुख्य बातें
- Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल का रेट अब भी इंटरनेशनल मार्केट में 80 डॉलर प्रति बैरल के पार बना हुआ है
- कुछ शहरों में

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के रेट पुराने स्तर पर ही बरकरार हैं।
Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों की वजह से एक बार फिर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पर दबाव बना रहा है। पिछले हफ्ते इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का रेट 80 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर बना हुआ था। हालांकि, राहत की बात यह है कि दो हफ्तों की तेजी के बाद पिछले सप्ताह कीमतों में नरमी देखने को मिली। यह गिरावट मामूली ही थी। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स का रेट 0.3 प्रतिशत की गिरावट के बाद 89.45 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडियट का रेट 0.3 प्रतिशत की गिरावट के बाद 83.31 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया। बता दें, बीते सप्ताह ब्रेंट 5.3 प्रतिशत और WTI का रेट 4.3 प्रतिशत गिरा था।
पेट्रोल और डीजल का क्या है रेट (Petrol Price)
आज रविवार 30 अगस्त को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। कीमतें पुराने स्तर पर ही हैं। नई दिल्ली में आज पेट्रोल का रेट 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर बना हुआ था।
क्या फिर बढ़ेंगे पेट्रोल और डीजल के दाम
सरकार की तरफ से फिलहाल कीमतों में बढ़ोतरी के कोई संकेत नहीं मिले हैं। आखिरी बार दाम में इजाफा मई में हुआ था। तब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एक के बाद एक चार बार इजाफा किया था। 15 मई से 25 मई के दौरान पेट्रोल और डीजल के रेट को 7.5 रुपये तक बढ़ाया गया था। यह बढ़ोतरी 2022 के बाद पहली बार तेल की कीमतों में देखने को मिली थी। बता दें, उस वक्त पर क्रूड ऑयल का रेट 110 डॉलर को पार कर गया था।
पेट्रोल का अलग-अलग शहरों में क्या है दाम (Petrol Rate today)
नई दिल्ली - 102.12 रुपये
कोलकाता - 113.51 रुपये
मुंबई - 111.21 रुपये
चेन्नई - 107.76 रुपये
गुरुग्राम - 102.97 रुपये
नोएडा - 101.96 रुपये
बेंगलुरू - 110.82 रुपये
भुवनेश्वर - 108.97 रुपये
चंडीगढ़ - 101.54 रुपये
जयपुर - 112.66 रुपये
लखनऊ - 101.86 रुपये
पटना - 113.37 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 115.49 रुपये
डीजल प्राइस टुडे (Diesel Price Today)
दिल्ली - 95.20 रुपये
कोलकाता - 99.82 रुपये
मुंबई - 97.83 रुपये
चेन्नई - 99.55 रुपये
गुरुग्राम - 95.64 रुपये
नोएडा - 95.44 रुपये
बेंगलुरू - 98.77 रुपये
भुवनेश्वर - 100.68 रुपये
चंडीगढ़ - 89.47 रुपये
हैदराबाद - 103.82 रुपये
जयपुर - 97.78 रुपये
लखनऊ - 95.36 रुपये
पटना - 99.36 रुपये
तिरुअनंतपुरम् - 104.41 रुपये
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singh
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
See Less