सिंगरेनी को PKOC-2 डिपसाइड कोल ब्लॉक आवंटित... केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने दी बधाई

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डीImage Credit source: PTI (फाइल फोटो)

केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम जिले के मनुगुरु इलाके में स्थित PKOC-2 (प्रकाशम खानी ओपनकास्ट) डिपसाइड कोल ब्लॉक के सफल आवंटन पर सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (SCCL) बधाई दी है. केंद्रीय मंत्री कहा कि यह आवंटन सिंगरेनी के लंबे समय के विकास, वित्तीय स्थिरता और भविष्य के विस्तार के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि ओडिशा में नैनी और ताडिचेरला-2 कोल ब्लॉक के आवंटन के बाद, कर्मचारियों और ट्रेड यूनियनों ने मांग की थी कि PKOC-2 डिपसाइड ब्लॉक भी SCCL को दिया जाए, एक ऐसी मांग जिसे पूरा करना उन्होंने अपना कर्तव्य समझा. उन्होंने कहा कि 3 अगस्त यानी सोमवार को इस ब्लॉक के लिए नीलामी प्रक्रिया के सफल समापन ने इसके SCCL को आवंटन का रास्ता साफ कर दिया.

180 मिलियन टन कोयला भंडार

PKOC-2 डिपसाइड कोल ब्लॉक में लगभग 180 मिलियन टन कोयले का भंडार है. इस खदान से 25 वर्षों की अवधि में सालाना लगभग 6 मिलियन टन कोयले का उत्पादन होने का अनुमान है. इसके अलावा, इससे लगभग 2,000 लोगों के लिए रोजगार पैदा होने की उम्मीद है. केंद्रीय मंत्री के अनुसार, उच्च गुणवत्ता वाले G-8 ग्रेड कोयले से ₹43,000 करोड़ से अधिक का राजस्व मिलने की उम्मीद है, जबकि तेलंगाना सरकार को विभिन्न वैधानिक शुल्कों और लेवी के माध्यम से ₹10,500 करोड़ से अधिक की कमाई होगी.

तेलंगाना की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि यह आवंटन तेलंगाना की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगा, बिजली क्षेत्र को लाभ पहुंचाएगा और सिंगरेनी के भविष्य के विस्तार के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान करेगा. लगातार तीन कोल ब्लॉक हासिल करने से SCCL दक्षिण भारत की कोयले की मांग को बेहतर ढंग से पूरा कर सकेगा, जिससे औद्योगिक विकास, आर्थिक प्रगति और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, केंद्र सरकार ने सिंगरेनी को ये तीन कोयला ब्लॉक दिलाने में पूरा सहयोग दिया है. इस कदम से कंपनी की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी और कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित होगी.

कोयला ब्लॉकों के मुख्य फायदे

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि कुल कोयला भंडारण लगभग 860 मिलियन टन है. इससे करीब 6,500 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे. कोयला ब्लॉकों से करीब 35 वर्षों तक हर साल औसतन 22 मिलियन टन का उत्पादन होगा. साथ ही SCCL के लिए अनुमानित राजस्व ₹1.95 लाख करोड़ से अधिक होगा. जबकि तेलंगाना सरकार के लिए अनुमानित राजस्व ₹48,000 करोड़ से अधिक है.

कंपनी और तेलंगाना के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम

केंद्रीय मंत्री ने सिंगरेनी के सभी कर्मचारियों, अधिकारियों, प्रबंधन और इस उपलब्धि से जुड़े सभी लोगों को बधाई दी और इसे कंपनी और तेलंगाना, दोनों के विकास के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया.

मोहम्मद जुनेद अख्तर

मोहम्मद जुनेद अख्तर

मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं. करियर की शुरुआत साल 2013 में 'अमर उजाला' गाजियाबाद से की थी. यहां इन्होंने करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया. फरवरी 2014 में नवोदय टाइम्स अखबार से जुड़ गए और गाजियाबाद में ही रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर की. करीब एक साल बाद 2015 में गाजियाबाद से दिल्ली ट्रांसफर हो गया. दिल्ली में अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए. अगस्त 2016 में दिल्ली से नोएडा ट्रांसफर हो गया. नोएडा में क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम किया. इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला. 2024 में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया. इस दौरान 'उत्तर प्रदेश टाइम्स' की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया. जनवरी 2025 में न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया. यहां जुनेद अख्तर ने बतौर सब एडिटर काम किया और राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों पर काम किया. सितम्बर 2025 से TV9 भारतवर्ष की वेबसाइट में सीनियर सब एडिटर के तौर पर जुड़े.

Read More

google button