US Plane Crash: अमेरिका के कैलिफोर्निया में शनिवार दोपहर एक छोटा विमान क्रैश हो गया. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

US Plane Crash: अमेरिका के कैलिफोर्निया में शनिवार दोपहर एक छोटा विमान क्रैश हो गया. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

author-image

New Update

California Plane Crash

अमेरिका के कैलिफोर्निया में छोटा विमान क्रैश Photograph: (Social Media)

US Plane Crash: अमेरिका के कैलिफोर्निया में शनिवार दोपहर एक विमान क्रैश हो गया. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार दोपहर (स्थानीय समय) कैलिफोर्निया के नॉर्थवेस्ट फ्रेस्नो में एक छोटा विमान क्रैश हो गया. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जा रहा है कि विमान ब्लाइथ एवेन्यू पर सिएरा स्काई पार्क एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गया. जिसके बाद कई इमरजेंसी रिस्पॉन्स एजेंसियां ​​घटनास्थल पर पहुंच गईं.

विमान हादसे में दो लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

फ्रेस्नो फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. वहीं मारे गए या घायल लोगों की तुरंत पहचान नहीं बताई गई. अधिकारियों ने बचे हुए दो लोगों की हालत के बारे में भी कोई और जानकारी नहीं दी. हालांकि उन्होंने इतना बताया कि उनकी हालत गंभीर है.

Two people died and two others were hospitalized with serious injuries after a small plane crashed near the Sierra Sky Park Airport in Fresno, according to the fire department. https://t.co/KUdJYCFgsZ

— San Francisco Chronicle (@sfchronicle) September 6, 2026

इस हादसे के बाद इलाके में कई एजेंसियों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. फ्रेस्नो पुलिस डिपार्टमेंट, फ्रेस्नो फायर डिपार्टमेंट, फ्रेस्नो काउंटी शेरिफ ऑफिस और नॉर्थ सेंट्रल फायर डिपार्टमेंट जैसी एजेंसियों ने इसमें मदद की. इस हादसे के बाद आसपास के इलाके में कुछ समय के लिए बिजली गुल हो गई.

सिएरा स्काई पार्क एयरपोर्ट के पास हादसा

बता दें कि हादसा का शिकार हुआ ये छोटा विमान नॉर्थवेस्ट फ्रेस्नो में ब्लाइथ एवेन्यू पर स्थित सिएरा स्काई पार्क एयरपोर्ट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे के बाद अधिकारियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. शुरुआती रिपोर्ट में कहा गया कि अधिकारियों को अभी तक हादसे की वजह का पता नहीं चला है. फिलहाल घटना की जांच चल रही है. दुर्घटना स्थल एयरपोर्ट के पास होने की वजह से कई एजेंसियों के इमरजेंसी कर्मचारी राहत बचाव अभियान चला रहे हैं.

कुछ देर के लिए गुल हो गई इलाके में बिजली

PG&E के आउटेज मैप के अनुसार, इस क्रैश की वजह से आस-पास के इलाकों में कुछ समय के लिए बिजली चली गई. हालांकि बाद में बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई. विमान हादसे के बाद अधिकारियों और यूटिलिटी क्रू के काम करने के दौरान, बिजली जाने की इस घटना ने इलाके में इमरजेंसी रिस्पॉन्स की स्थिति को और बढ़ा दिया. हालांकि अधिकारियों ने तुरंत यह नहीं बताया कि बिजली जाने की वजह विमान हादसे के चलते हुई या इसकी वजह कुछ और थी.

अभी नहीं चली विमान हादसे की वजह

ताजा जानकारी के मुताबिक, छोटे विमान के क्रैश होने की वजह तुरंत पता नहीं चल पाई है. अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं. जबकि विमान और उसमें सवार लोगों के बारे में जानकारी जारी नहीं की गई थी. यह क्रैश ऐसे समय में हुआ है जब इमरजेंसी एजेंसियां ​​सिएरा स्काई पार्क एयरपोर्ट के पास घटनास्थल का जायजा ले रही थीं, माना जा रहा है कि जांच आगे बढ़ने पर अधिकारी यह पता लगा लेंगे कि क्रैश से पहले क्या हुआ था.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान का कार्गो विमान कराची तट के पास लापता, पांच लोग थे सवार, सर्च ऑपरेशन जारी

कुछ दिन पहले कानपुर में हुआ था विमान हादसा

बता दें कि कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश के कानपुर में भी एक विमान हादसा हुआ था. जिसमें पायलट की मौत हो गई थी. दरअसल, 27 अगस्त को कानपुर के गंगा बैराज (कटरी क्षेत्र स्थित नाथापुरवा गांव) के पास गर्ग एविएशन का एक ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. जिसमें इंस्ट्रक्टर सचिन भाटिया और ट्रेनी पायलट अभिषेक पुजारी दोनों की मौत हो गई थी. विमान करीब 200-250 फीट की ऊंचाई पर डगमगाया और एक दीवार से टकराकर खेत में गिर गया था.

ये भी पढ़ें: Bahamas Plane Crash: बहामास में नासाऊ के पास प्लेन क्रैश, 10 लोगों की मौत; रोकी गईं फ्लेमिंगो एयर की सेवाएं