वेब सीरीज

  • Authored by: कविता
  • Updated Aug 2, 2026, 03:52 PM IST

Playground Season 5: रियलिटी शो प्लेग्राउंड सीजन 5 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें एक कंटेस्टेंट तेजस्वी प्रकाश की बेइज्जती करता दिखाई दे रहा है। हालांकि, तेजस्वी ने कंटेस्टेंट को जवाब दिया।

Image

Playground Season 5 Tejasswi Prakash (photo credit- instagram)

Playground Season 5: रियलिटी शो लॉकअप 2 खत्म होने से पहले ओटीटी पर एक और शो आ गया है, जिसका नाम प्लेग्राउंड है। ये देश का पहला गेमिंग शो है। प्लेग्राउंड सीजन 5 (Playground Season 5) सीजन 1 अगस्त से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन एमएक्स प्लेयर पर शरू हुआ है। इस शो में तेजस्वी प्रकाश, एल्विश यादव और आरुष भोला मेंटॉर बने हैं। शो का एक प्रोमो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कंटेस्टेंट स्टेज पर खड़ा होकर तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की बेइज्जती करता हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं, उस कंटेस्टेंट को एल्विश और आरूष कुछ बोल भी नहीं पाते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Lock Upp 2: 'मैं राक्षस बन गया था', Ram Kapoor ने खोला तीसरा बड़ा सीक्रेट, बोले- '6 महीने में मर जाता'

प्लेग्राउंड में तेजस्वी प्रकाश की बेइज्जती

प्लेग्राउंड सीजन 2 के नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि कंटेस्टेंट स्टेज पर खड़ा होकर सिर्फ आरूष भोला और एल्विश यादव से बात कर रहा होता है। इस मौके पर तेजस्वी प्रकाश भी वहीं बैठी हैं, लेकिन जब एक्ट्रेस को कोई नोटिस नहीं करता तो वह बोल पड़ती हैं, 'तुम तो भाइयों से ही बात कर रहे हो। फिर मैं, मैं यहां पर...' इस पर वो कंटेस्टेंट बोलता है, 'मैम सही बताऊं... मतलब मैंने आपको देखा-वेखा नहीं है। मतलब रील-वील में देखा है। आप थोड़ा सा वैसे हो ना, तो रील पर ही देखा है मैंने ज्यादा।' कंटेस्टेंट की ये बात सुनकर तेजस्वी और एस्विश पूछ पड़ते हैं, 'थोड़े से वैसे मतलब कैसे?' तब वो कंटेस्टेंट बोलता है, 'मतलब आपकी रील-वील देखी है ना। आपकी सलमान खान सर के साथ कटी थी? आप सलमान खान के सामने ऐसे बन रहे थे और तब सलमान सर ने बोला था कि मेरे सामने ऐसे नहीं करना। तो वो क्यूट फालतू का लगा था मुझे।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बंदूक के निशाने पर होगी अभिरा, किडनैपर से भिड़ेगी मुक्ति; होगा बवाल

तेजस्वी प्रकाश ने कंटेस्टेंट को दिया जवाब

हालांकि, इस कंटेस्टेंट के निशाने पर एल्विश यादव और आरूष भोला भी आए थे और तब तेजस्वी प्रकाश ने कंटेस्टेंट की बैंज बजाई थी। इस मौके का वीडियो भी सामने आया है। इस मौके पर तेजस्वी ने कहा, 'ये मेरे फैलो मेंटॉर्स हैं। मैं एल्विश और आरुष दोनों को जानती हूं। बेशक, आरुष ने शीशा फोड़ा होगा या दो-चार गालियां एल्विश के नाम पर निकली होंगी। आज वो कुछ काम करके, कुछ उखाड़कर यहां बैठे हैं। आप क्या कर रहे हो कि आप खुद यहां मेंटॉर बनके आए हो, और हमें जज कर रहे हो। हमें बोल रहे हो कि ये तो मुझे कुछ अच्छा नहीं लगा। हमारे नंबर्स तो ऐसा कुछ दिखाते हैं नहीं। आपके नंबर में देख रही हूं 183K हैं।' तेजस्वी प्रकाश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Kavita

कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Web-Series

End of Article