संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा समरसता संकल्प अभियान एवं पावन माटी कलश वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा जी ने की. इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी उपस्थित थीं.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संत शिरोमणि को नमन करते हुए कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक ऊंच-नीच और कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाकर सामाजिक समरसता की मजबूत नींव रखी. उनके विचार आज भी समानता, सम्मान और सामाजिक एकता की प्रेरणा देते हैं.

Rekha Gupta Nitin Navin

सामाजिक समरसता की भावना

नितिन नबीन जी ने कहा कि समरसता संकल्प अभियान संत रविदास जी के इन्हीं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है. अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर की गई थी. पावन माटी कलश संत रविदास जी की तपोभूमि से उनके समरसता और एकता के संदेश को देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाने का माध्यम बनेंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूल मंत्र में भी सामाजिक समरसता की यही भावना निहित है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पावन माटी कलश केवल पवित्र मिट्टी के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि इनमें संत रविदास जी की तपोभूमि से निकला समरसता, एकात्मता और सामाजिक समानता का संदेश भी समाहित है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से प्रेरणा लेते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और गरिमा उपलब्ध कराने का सामूहिक संकल्प होना चाहिए. संत रविदास जी के आदर्शों को सामाजिक जीवन में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है.

पार्टी के बड़े नेताओं ने की शिरकत

कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश कुमार रा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य जी, पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम जी, सांसदगण, दिल्ली सरकार के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, जिला अध्यक्षगण, संत समाज एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे.

कार्यक्रम के माध्यम से संत रविदास जी के समानता, सामाजिक समरसता, श्रम की गरिमा और मानव सम्मान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को एकता और सद्भाव के सूत्र में जोड़ने का संकल्प दोहराया गया.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button