
सेल्फी वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात को इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी वीडियो पोस्ट किया जिसने धमाल मचा दिया और चंद घंटों में ही दुनिया में कम समय में सबसे अधिक देखा जाने वाला वीडियो बन गया. पीएम मोदी ने अपने इस वीडियो में पेपर लीक से चिंतित छात्रों और युवाओं का हौसला बढ़ाया. यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया और महज 24 घंटे में 303 मिलियन (303 करोड़ से अधिक बार) के आंकड़े को भी पार कर गया. इस वीडियो ने कुछ दिन पहले अमेरिकी कंटेंट क्रिएटर IShowSpeed का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिसके एक वीडियो को 24 घंटे में 300 मिलियन (300 करोड़) व्यूज मिले थे.
आईशोस्पीड (IShow Speed) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर BTS के साथ मुलाकात की एक रील शेयर की, जो FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल के दौरान शूट की गई थी. इंस्टाग्राम पर पोस्ट इस रील को महज 24 घंटे में 300 मिलियन (30 करोड़) व्यूज मिल गए, जो इंस्टाग्राम के इतिहास में पहले 24 घंटों के अंदर किसी भी रील के लिए सबसे अधिक व्यूज का रिकॉर्ड हैं.
PM मोदी के वीडियो को 332 मिलियन व्यूज
लेकिन अब पीएम मोदी के वीडियो ने नया कीर्तिमान रच दिया और 24 घंटे के अंदर 303 करोड़ से अधिक व्यूज हासिल कर लिया. यही नहीं इस वीडियो से पीएम मोदी के Instagram पर रातों-रात करीब 1 मिलियन (10 लाख) फॉलोअर्स भी बढ़ गए. फिलहाल, खबर लिखे जाने तक (सुबह 9 बजे) इस वीडियो को 332 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.
PM मोदी के Instagram अकाउंट पर अब 102 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हो गए हैं. वहीं उनके वीडियो, जिसका कैप्शन था “कल कैबिनेट में पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कदम उठाए जाएंगे!”, को अब तक Instagram पर 303 मिलियन से ज्यादा व्यूज, 15 मिलियन लाइक्स और 1.3 मिलियन कमेंट्स मिल चुके हैं. 24 घंटे में इतने ज्यादा व्यूज लाने पर विश्व रिकॉर्ड बन गया है. पीएम मोदी के नए इंस्टाग्राम वीडियो पर 8 घंटे में 56 मिलियन Views आए हैं. 5.9 मिलियन लाइक भी मिल चुके हैं.
पीएम मोदी के ये वीडियोज हुए खूब पॉपुलर
- NEET पेपर लीक पर सेल्फी वीडियो, सबसे ज्यादा वायरल हुआ. इस वीडियो का कैप्शन था, कल होने वाली कैबिनेट बैठक में पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कदम उठाए जाएंगे! इसमें 300 मिलियन से ज्यादा व्यूज आए.
- ‘Thank You, Friends” फॉलो-अप सेल्फी वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है, इसमें 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं.
- श्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने झालमुड़ी खाया था और उनका झालमुड़ी खाने वाला वीडियो भी काफी लोकप्रिय रहा. सोशल मीडिया पर खासा वायरल भी हुआ. उसे 100 मिलियन से अधिक व्यूज मिले थे.
- पीएम मोदी का Vantara टूर रील भी खूब वायरल हुआ था. इसे एक बिलियन व्यूज मिले थे. पीएम मोदी ने Vantara का उद्घाटन किया था और वहां जानवरों (खासकर हाथियों) के साथ इंटरैक्शन भी किया. इस दौरे की रील्स और पोस्ट्स बहुत वायरल हुए थे.
- पीएम मोदी के स्पेस मिशन (Skyroot) या बैडमिंटन जैसी सफलताओं पर पोस्ट्स काफी पॉपुलर रहे हैं. इनमें 50-200 मिलियन व्यूज आ चुके हैं.
रील के जरिए पीएम मोदी ने युवाओं से कही ये बात
पीएम मोदी ने शेयर किए गए वीडियो में कहा, “मैं जानता हूं कि पेपर लीक कोई मामूली बात नहीं है. ये लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए बहुत दुखद है.” उन्होंने कहा, “पेपर लीक की घटना के बाद पिछले ढाई महीनों में कई असरदार कदम उठाए गए हैं. दोषियों को पकड़ लिया गया है. और वे जेल में हैं. हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी ये पक्का करना था कि छात्रों का साल बर्बाद न हो. सरकार ने पूरी कोशिश की कि 22 लाख छात्र कम से कम समय में अपनी परीक्षा दे सकें.”
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More