Seva Sankalp Abhiyan: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे को बीजेपी सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाने जा रही है. जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से होगी. जो एक महीने तक चलेगा.

Seva Sankalp Abhiyan: पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे को बीजेपी सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाने जा रही है. जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से होगी. जो एक महीने तक चलेगा.

author-image

New Update

PM MODI Seva Sankal Abhiyan

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Seva Sankalp Abhiyan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने वाले हैं. इस अवसर पर बीजेपी ने देशभर में 'सेवा संकल्प अभियान' के आयोजित का एलान किया है. इस  अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन के साथ होगी. ये कार्यक्रम 17 अक्टूबर तक देश के सभी राज्यों में चलाया जाएगा. इस दौरान जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन होगा.

अक्टूबर 2021 में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे पीएम मोदी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे. यही वह दिन था जब नरेंद्र मोदी ने सीएम के रूप में अपने राजनीतिक सफर के अहम पड़ाव को पार किया था. अक्टूबर 2026 में इस जिम्मेदारी को संभाले हुए उन्हें 25 साल पूरे हो जाएंगे. बीजेपी ने इस अवसर को केवल राजनीतिक उपलब्धि के तौर पर मनाने के बजाय सेवा और जनभागीदारी से जोड़ने की योजना बनाई है.

एक महीने तक चलेंगे सेवा से जुड़े कार्यक्रम

पीएम मोदी के जन्मदिन से शुरू होने वाले 'सेवा संकल्प अभियान' के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों में रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, जागरूकता कार्यक्रम, प्रदर्शनियां और सेमिनार का  आयोजन किया जाएगा. इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे.

इस दौरान ब्लॉक स्तर पर ‘सेवा सेतु’ कैंप आयोजित करने की भी योजना है. इन शिविरों में लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने में मदद दी जाएगी.

छात्रों के लिए भी आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम

बीजेपी इस अभियान के दौरान युवाओं और स्कूली विद्यार्थियों की भागीदारी पर भी जोर दे रही है. ऐसे में स्कूलों में ‘विकसित भारत 2047’ विषय पर चित्रकला और भाषण जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया जाएगा. इसके अलावा ‘नमो सेवा’ के तहत नुक्कड़ नाटक और आंगनवाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ जैसे कार्यक्रम भी कराए जाएंगे. इन कार्यक्रमों के जरिए सरकार की योजनाओं और विकास से जुड़े मुद्दों को आम लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी.

50 स्थानों पर दिखाया जाएगा बदलाव

इस अभियान के तहत ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ भी प्रस्तावित है. इसके लिए देशभर में करीब 50 ऐसे स्थानों का चयन किया गया है, जिन्हें बीजेपी मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए बदलाव और विकास के उदाहरण के रूप में पेश करना चाहती है. इन स्थानों में गुजरात की GIFT City और बस्तर जैसे इलाकों को शामिल किया गया है. इसके साथ ही सोशल मीडिया क्रिएटर्स को भी इन जगहों का दौरा कराने की तैयारी है, जिससे वहां हुए बदलावों और विकास कार्यों को डिजिटल माध्यम के जरिए लोगों तक पहुंचाया जा सके.

17 अक्टूबर को समाप्त होगा अभियान

बता दें कि एक महीने तक चलने वाले इस अभियान का समापन 17 अक्टूबर को बड़े कार्यक्रम के साथ किया जाएगा. इस दिन बीजेपी ने 'जनसेवक महाकुंभ' आयोजित करने की भी योजना बनाई है. जिसमें पंचायत से लेकर संसद तक के करीब 1.25 लाख जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की बात कही गई है. वहीं समापन कार्यक्रम के दौरान सामूहिक रूप से 'वंदे मातरम' की सभी छह छंदों को गाने का भी कार्यक्रम है.

ये भी पढ़ें: 'सेमीकॉन इंडिया 2026' का 17 सितंबर को उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, 600 से अधिक कंपनियां होंगी शामिल

बता दें कि इस कार्यक्रम के जरिए बीजेपी पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को जनसेवा, विकास और जनभागीदारी से जोड़कर लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है. इस  अभियान के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में आम नागरिकों की भागीदारी को भी प्रमुखता दी जाएगी.

ये भी पढ़ें: PM Modi 75th Birthday: पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने किया रक्तदान