यूपी चुनाव से पहले राज्य में सियासी हलचल तेज हो चुकी है. राज्य में प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने चर्चा की.
यूपी चुनाव से पहले राज्य में सियासी हलचल तेज हो चुकी है. राज्य में प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने चर्चा की.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/26/pm-modi-4-2026-09-26-15-36-21.jpg)
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी से शनिवार (26 सितंबर) को नई दिल्ली में मुलाकात की है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान पीएम मोदी के यूपी में कार्यक्रमों को लेकर खास मंथन हुआ. यूपी सरकार पीएम मोदी के हाथों BIDA झांसी का उद्घाटन कराने की तैयारी में है. इसके साथ कई बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास भी पीएम मोदी और शिलान्यास भी पीएम मोदी से कराने की तैयारी की जा रही है. इस बीच यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई.
सीएम योगी ने दी मुलाकात की जानकारी
इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर अपनी इस मुलाकात की जानकारी दी. उन्होंने पोस्ट में लिखा, "विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता पीएम नरेंद्र मोदी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की." उन्होंने आगे लिखा, "आपका मार्गदर्शन 'नए उत्तर प्रदेश' के निर्माण के लिए सदैव नई ऊर्जा देता है."
विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से आज नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की।
आपका मार्गदर्शन 'नए उत्तर प्रदेश' के निर्माण हेतु मुझे सदैव नई ऊर्जा देता है।
अमूल्य समय प्रदान करने के लिए हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी। pic.twitter.com/BLgxcQmjiq
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 26, 2026
सीएम योगी ने आगे पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, "अमूल्य समय प्रदान करने को लेकर हार्दिक आभार प्रधानमंत्री जी." हालांकि इस मुलाकात के कई तरह से राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं. मगर सीएम योगी ने इसको शिष्टाचार भेंट बताया है.
चुनाव के नजरिए से काफी अहम
बीते दिनों 8 अगस्त को सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की थी. इन मुलाकातों को अब चुनाव के नजरिए से काफी अहम माना गया है। भाजपा चुनाव को लेकर लगातार रणनीति बनाने से संगठन को मजबूत करने में लगी हुई है। चुनाव को लेकर भाजपा युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटी हुई है.