PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 दिसंबर 2026 को कनाडा के दौरे पर जाएंगे. ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. यह दौरा भारत और कनाडा के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.
PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 दिसंबर 2026 को कनाडा के दौरे पर जाएंगे. ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. यह दौरा भारत और कनाडा के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/10/16/prime-minister-narendra-modi-with-canadian-prime-minister-mark-carney-2026-10-16-08-41-22.jpg)
Prime Minister Narendra Modi with Canadian Prime Minister Mark Carney Photograph: ((File photo/X/@narendramodi))
PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 और 12 दिसंबर 2026 को कनाडा के दौरे पर जाएंगे. ओटावा स्थित भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. यह दौरा भारत और कनाडा के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है. हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच फोन पर बातचीत हुई थी. इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों में आई सकारात्मक गति को आगे बढ़ाने और कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई.
भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि दोनों नेता व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, सुरक्षा और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में ठोस नतीजे हासिल करने की दिशा में काम करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी ने भी कार्नी के साथ बातचीत को सौहार्दपूर्ण और सार्थक बताया. उन्होंने कहा कि भारत और कनाडा अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देश मिलकर दुनिया को अधिक स्थिर और समृद्ध बनाने में योगदान दे सकते हैं.
Hon’ble PM Shri Narendra Modi will visit Canada on 11–12 December 2026.
In the recent conversation with Rt. Hon. PM Mark Carney, both the leaders agreed to build on the positive momentum in ties and work towards concrete outcomes in trade, energy, technology, security and… https://t.co/zzZM3iKJ9J
— India in Canada (@HCI_Ottawa) October 15, 2026
2030 तक दोगुना हो सकता है दोनों देशों के बीच व्यापार
कनाडा के प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, दोनों नेताओं ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत जल्द पूरी करने की प्रतिबद्धता दोहराई. इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार और आर्थिक सहयोग को बढ़ाना है. दोनों देश 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने की दिशा में भी काम कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 'भारत-कनाडा के बीच CEPA पर तेजी से बढ़ रही बातचीत, PM मोदी की यात्रा के दौरान हस्ताक्षर की उम्मीद'
दोनों नेताओं ने भारत आए कनाडा के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया. इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू कर रहे हैं. इसके अलावा, कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद की नई दिल्ली यात्रा पर भी चर्चा हुई. दोनों देश व्यापार, निवेश और अन्य साझा प्राथमिकताओं पर सहयोग बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं.
ऊर्जा, कृषि और हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर भी चर्चा
फोन पर बातचीत के दौरान मोदी और कार्नी ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितता के प्रभावों पर चर्चा की. दोनों नेताओं ने ऊर्जा और कृषि जैसे क्षेत्रों में भरोसेमंद साझेदारों की जरूरत पर भी जोर दिया. कनाडा के प्रधानमंत्री कार्नी ने यूक्रेन में रूस के युद्ध का शांतिपूर्ण समाधान निकालने के प्रयासों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की. दोनों नेता मोदी की कनाडा यात्रा से पहले भी एक-दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमत हुए.
विदेश मंत्री अनीता आनंद ने पीएम मोदी और जयशंकर से की मुलाकात
इससे पहले बुधवार को कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की थी. इस दौरान व्यापार, निवेश, सुरक्षा, ऊर्जा, तकनीक और दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर चर्चा हुई. प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद आनंद ने एक्स पर कहा कि भारत और कनाडा मिलकर एक समृद्ध भविष्य बनाने की काफी संभावनाएं रखते हैं. उन्होंने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी और व्यापार, निवेश तथा सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया.
करीब 300 कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ भारत आए मनिंदर सिद्धू
कनाडा के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री मनिंदर सिद्धू करीब 300 कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ भारत आए हैं. इस व्यापारिक मिशन का उद्देश्य दोनों देशों के बीच कारोबार और निवेश के नए अवसर तलाशना है. भारत और कनाडा CEPA पर बातचीत आगे बढ़ाकर व्यापारिक संबंधों को विस्तार देना चाहते हैं. प्रधानमंत्री मोदी की दिसंबर में होने वाली यात्रा के दौरान भी दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग और रणनीतिक साझेदारी से जुड़े मुद्दे अहम रह सकते हैं.
यह भी पढ़ें: आज तकनीक, डेटा, ज्ञान और नवाचार ही शक्ति के नए स्रोत, 'पावर टू एम्पावर' ही नए युग की सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदी
