PM Kisan Yojana: ये 3 काम नहीं किए तो अटक सकती है 2,000 रुपये की अगली किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली यानी 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे किसानों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है. हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस योजना को वर्ष 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी दी है. अब योजना के तय चक्र के अनुसार अगली 2,000 रुपये की किस्त नवंबर-दिसंबर 2026 के बीच किसानों के खातों में भेजी जा सकती है. हालांकि इससे पहले किसानों को तीन जरूरी काम पूरे करने होंगे, नहीं तो किस्त अटक सकती है.

अगली किस्त कब आ सकती है ?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है. हर किस्त में 2,000 रुपये सीधे डीबीटी के जरिए किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं. योजना के अनुसार पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है. 23वीं किस्त जारी होने के बाद अब इसी तय चक्र के अनुसार 24वीं किस्त नवंबर-दिसंबर 2026 के बीच किसानों के खातों में ट्रांसफर की जा सकती है.

ये 3 काम पूरे करना है जरूरी

अगर किसान चाहते हैं कि अगली किस्त बिना किसी रुकावट के उनके खाते में पहुंचे, तो उन्हें तीन जरूरी प्रक्रियाएं समय पर पूरी करनी होंगी. सबसे पहले ई-केवाईसी पूरा होना जरूरी है, जिसे पीएम किसान पोर्टल पर आधार ओटीपी या नजदीकी सीएससी सेंटर के जरिये कराया जा सकता है. इसके अलावा लैंड सीडिंग का सरकारी पोर्टल पर पूरा होना भी अनिवार्य है. अगर स्टेटस में “लैंड सीडिंग – नो” दिख रहा है तो संबंधित तहसील या कृषि अधिकारी से संपर्क करना होगा. साथ ही बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और डीबीटी सुविधा भी चालू होनी चाहिए.

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

अगर किसान यह जानना चाहते हैं कि उन्हें अगली किस्त मिलेगी या नहीं, तो वे पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अपना बेनिफिशियरी स्टेटस देख सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “फार्मर्स कॉर्नर” सेक्शन में “नो योर स्टेटस” विकल्प चुनना होगा. इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा दर्ज करके “गेट डाटा” पर क्लिक करना होगा. इसके बाद स्क्रीन पर ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और बैंक आधार लिंकिंग का स्टेटस दिखाई देगा. यदि तीनों के सामने “यस” लिखा है, तो अगली किस्त मिलने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.

योजना को मिला 2030-31 तक विस्तार

हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को वर्ष 2030-31 तक जारी रखने का फैसला किया है. इसके बाद किसानों के बीच अगली किस्त को लेकर चल रही असमंजस की स्थिति काफी हद तक साफ हो गई है. अब योजना पहले की तरह अपने निर्धारित चक्र के अनुसार जारी रहेगी और पात्र किसानों को हर चार महीने के अंतराल पर 2,000 रुपये की किस्त सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी.

ये भी पढ़ें: EPFO: पीएफ से पैसा निकालना हुआ बहुत आसान, अब सिर्फ 2 दिन में खाते में आ जाएगी रकम

विशाल मैथिल

विशाल मैथिल

भोपाल के रहने वाले हैं. कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन और मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद डिजिटल मीडिया में कदम रखा. दैनिक भास्कर से शुरुआत हुई. इसके बाद टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे संस्थान में टेक जर्नलिस्ट के दौर पर करने के बाद TV9 भारतवर्ष से जुड़े हैं. सोशल मीडिया कैंपेन को लीड करने और हिंदी मैग्जीन में भी काम करने का मौका मिला. फिलहाल टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और स्मार्टफोन की खबरें आप तक आसान भाषा में पहुंचाने का काम कर रहे हैं. गैजेट्स कंपेरिजन, गैजेट्स रिव्यूज और मोबाइल रिचार्ज जैसे टॉपिक्स पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं. रिसर्च, एक्‍सप्‍लेनर, डाटा स्‍टोरी और इंफोग्राफिक्स के साथ जटिल खबरों को आसानी से कहने और टेक जगत की छोटी-बड़ी अपडेट आप तक पहुंचाने का हुनर रखते हैं. गैजेट्स के अलावा किताबों और म्यूजिक में भी खूब मन लगता है.

Read More

google button