Sat, 15 Aug 2026 11:59 AM IST
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 15 Aug 2026 11:59 AM IST
सार
PM Kisan Yojana Ki e-KYC Kaise Karein: पीएम किसान योजना की इस बार 24वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको इसके लिए ई-केवाईसी भी करवानी होती है?
PM Kisan Yojana e-KYC: किसान जब दिन-रात खेतों में मेहनत करता है तब कहीं जाकर फसल तैयार हो पाती है और उसके बाद हमारी थाली में खाना आता है। किसानों को खेती करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है जिसमें से एक समस्या आर्थि समस्या भी है।
किसानों की आर्थिक मदद करने के लिए ही भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है जिसके तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए ई-केवाईसी करवानी होती है। चलिए जानते हैं इस बारे में...
पीएम किसान योजना: किसान ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : AdobeStock
कब आ सकती है 24वीं किस्त?
- पीएम किसान योजना की अब तक कुल 23 किस्त जारी हो चुकी है
- इस योजना की हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है
- जैसे- 23वीं किस्त जून महीने में जारी हुई
पीएम किसान योजना: किसान ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
- इस हिसाब से 24वीं किस्त के चार महीने का समय अक्तूबर में पूरा हो रहा है
- इसलिए माना जा रहा है कि 24वीं किस्त अक्तूबर में जारी हो सकती है
- हालांकि, अभी तारीख के लिए आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना: किसान ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
कैसे करवाएं ई-केवाईसी?
पहला तरीका
- आप ई-केवाईसी खुद ऑनलाइन तरीके से कर सकते हैं
- इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है
- यहां पर आपको e-KYC का ऑप्शन मिलेगा जिस पर क्लिक करके आप ओटीपी आधारित e-KYC करवा सकते हैं
विज्ञापन
पीएम किसान योजना: किसान ई-केवाईसी कैसे करवा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
दूसरा तरीका
- आप अगर खुद e-KYC नहीं करना चाहते तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जा सकते हैं
- यहां पर आपका आधार कार्ड लिया जाता है और बायोमेट्रिक भी लिए जाते हैं
- सीएससी सेंटर से आप बायोमेट्रिक आधारित e-KYC करवा सकते हैं