Time Updated: Saturday, August 1, 2026, 17:11 [IST]

Laxman Sunil Lahri On PM Narendra Modi: रामानंद सागर की 'रामायण' के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया वीडियो के बाद एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कारण वह लोगों के निशाने पर आ गए हैं। इस नए वीडियो के चलते लोग सुनील लहरी को खरी खोटी सुना रहे हैं। दरअसल पीएम मोदी ने गत 31 जुलाई 2026 (शनिवरा) रात 11 बजे इंस्टाग्राम पर लाइव आकर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने गाली देने वाले छात्रों को माफ करने की बात कही थी।

31 जुलाई 2026 को पीएम मोदी ने शेयर किया था ऐसा वीडियो
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने लेटेस्ट वीडियो में कहा कि जंतर-मंतर पर कुछ शरारती बच्चों ने मुझे और मेरी मां को भद्दी-भद्दी गालियां दी थीं, मैं उनको माफ करता हूं। इसी पर सुनील लहरी ने रिएक्ट किया है और ऐसे में वो लोगों के निशाने पर आ गए हैं। सुनील लहरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें बड़े दिल वाला बताया है और कहा है कि उनकी जगह कोई और होता तो गाली देने वालों को कड़ी से कड़ी सजा देता।

PM Narendra Modi

सुनील लहरी ने कहा- PM की जगह कोई और होता तो कड़ी सजा देता

-सुनील लहरी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर शेयर किए गए वीडियो में कहा है- हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कितना बड़ा दिल है। 20 जुलाई 2026 के आंदोलन में उन्हें, उनकी स्वर्गीय माता को और देश की सेना को लेकर लोगों ने कितना बुरा-भला बोला था। उसके बावजूद भी उन्होंने सबको माफ कर दिया। अगर कोई और होता उनकी जगह, तो कड़ी से कड़ी सजा देता।

-सुनील लहरी ने आगे कहा- ये पीएम नरेंद्र मोदी का बड़प्पन है। इस सिचुएशन पर मुझे एक पुरानी कहावत याद आ गई- क्षमा बड़न को चाहिये, छोटन को उत्पात। का रहिमन हरि को घट्यौ, जो भृगु मारी लात। ऐसे प्रधानमंत्री जी को मेरा कोटि-कोटि नमन।

'पीएम मोदी अपने देशवासियों के लिए मोम की तरह हैं'

सुनील लहरी ने कहा- हम भाग्यशाली हैं, जो हमें ऐसे प्रधानमंत्री मिले, जो दुनिया के लिए टफ मास्टर हैं और अपने देश-देशवासियों के लिए मोम की तरह हैं। हो सकता है कि मेरी ये बात कई लोगों को पसंद न आए, पर मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। आप लोग खुश रहिए, सुखी रहिए और स्वस्थ रहिए। जय श्रीराम।

सुनील लहरी पर भड़के लोग, खूब सुनाई खरी-खोटी

-सुनील लहरी के इसी वीडियो पर लोगों ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया है। लोग सुनील लहरी से पूछ रहे हैं कि जब नीट का पेपर लीक हुआ था, जब छात्रों ने सुसाइड किया था, तब वह कहां सो रहे थे? कुछ ने सुनील लहरी को 'अंधभक्त' और 'चाटुकार दलाल' तक कह दिया है। बहुत लोगों ने उन्हें अपशब्द भी कहे हैं।

-एक यूजर ने कमेंट करेत हुए लिखा है- जब राम का धन चुराया, हनुमान जी को नचाया तब तुम किधर थे? कैसे कैसे अंध भक्त पैदा हुए हैं वो असली राम जी जानें। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- समझ नहीं आता कैसे पागल हो रखे हो समझदार होके भी। देश में एजुकेशन सिस्टम सुधार के लिए आंदोलन हुआ है, तो गुस्सा तो होगा ही ना बच्चों में।

पीएम मोदी की मां को दी गई थीं गालियां

आपको बता दें कि जंतर-मंतर पर जब छात्रों का आंदोलन चल रहा था, तो उसके कई वीडियोज सामने आए थे, जिसमें कुछ छात्र पीएम मोदी के अलावा उनकी स्वर्गीय मां और सैनिकों को गालियां देते नजर आए थे। आंदोलन खत्म होने के बाद पुलिस ने उन छात्रों के खिलाफ एक्शन लेना और एफआईआर दर्ज करनी शुरू कर दी थी। इसी को लेकर पीएम मोदी ने गत 31 जुलाई 2026 की रात 11 बजे के आसपास इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था।