एक्सप्लोरर

हिंदी न्यूज़न्यूज़इंडियाPM Modi Birthday LIVE: राहुल गांधी ने PM मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, अखिलेश यादव क्या बोले

PM Modi Birthday LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित करवा रही है.

Written By : रत्नाकर पाण्डेय  | Updated at : 17 Sep 2026 02:21 PM (IST)

Switch

Key Events

PM Modi Birthday Celebration Live Updates BJP Seva Diwas Aashirwad ka Diya Amit Shah Nitin Nabin Rahul Gandhi PM Modi Birthday LIVE: राहुल गांधी ने PM मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, अखिलेश यादव क्या बोले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन

Source : IANS

Background

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (Narendra Modi Birthday) के मौके पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में कार्यक्रम करवाएगी. इस दौरान गुजरात में गुरुवार (17 सितंबर) को 18,500 से अधिक जगहों पर 88 लाख से ज्यादा मिट्टी के दीये जलाए जाए जाएंगे. इसके अलावा, वडनगर से वाराणसी तक बाइक रैली, मंदिरों में पूजा-अर्चना, आरती और कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

गुजरात सरकार और भाजपा की ओर से जारी विवरण के मुताबिक, ‘आशीर्वाद नो दिवडो’ (आशीर्वाद का दीपक) कार्यक्रम शाम सात बजे राज्य के विभिन्न जिलों, नगर निगमों, नगरपालिकाओं और स्थानीय इकाइयों में आयोजित किया जाएगा. इससे पहले शाम छह बजे से भक्ति संगीत, सत्संग और सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे.

राज्य सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री जीतू वाघाणी ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 18,500 से अधिक स्थानों पर 88 लाख से ज्यादा मिट्टी के दीये प्रज्ज्वलित किए जाएंगे और उनके दीर्घायु होने एवं देश की निरंतर सेवा के लिए प्रार्थना की जाएगी.'

भाजपा 17 सितंबर से सात अक्टूबर तक राज्यव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी. सात अक्टूबर को मोदी के निर्वाचित जनप्रतिनिधि के तौर पर 25 वर्ष पूरे होंगे. ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बृहस्पतिवार सुबह प्रधानमंत्री के जन्मस्थान वडनगर से वाराणसी के लिए एक बाइक रैली रवाना होगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

मोदी सात अक्टूबर 2001 से 22 मई 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे थे. वह वर्तमान में वाराणसी लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल समेत कई नेता कार्यक्रमों में शामिल होंगे.

भाजपा की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, पार्टी नेता एवं लोकसभा सदस्य वीडी शर्मा ने गांधीनगर में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि ‘वडनगर से वाराणसी’ और ‘वाराणसी से वडनगर’ तक बाइक रैलियों को 17 सितंबर को मोदी के जन्मदिन पर दोनों शहरों से एकसाथ रवाना किया जाएगा और सात अक्टूबर को इनका समापन होगा.

14:21 PM (IST)  •  17 Sep 2026

PM Modi Birthday LIVE: सौरव गांगुली ने पीए मोदी को दी शुभकामनाएं

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन के मौके पर शुभकामनाएं दी हैं.

#WATCH | Cricket Association of Bengal (CAB) President and Former Indian cricket team captain Sourav Ganguly wishes Prime Minister Narendra Modi on his 76th birthday

(Video source: Cricket Association of Bengal) pic.twitter.com/ScdbT9vSG7

— ANI (@ANI) September 17, 2026

13:34 PM (IST)  •  17 Sep 2026

PM Modi Birthday LIVE: भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी को दी बधाई

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी को जन्मदिन पर बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'आदरणीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर आइए, उनकी आस्था, जनसेवा और राष्ट्रहित के संकल्प का उत्सव मनाएं. प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए शक्ति प्रदान करें.'

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की प्रभु श्रीराम के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति उनकी सनातन संस्कृति में गहरी आस्था को दर्शाती है। प्रभु श्रीराम के मर्यादा, सेवा और लोककल्याण के आदर्शों से प्रेरणा लेकर प्रधानमंत्री जी ने जनसेवा और राष्ट्रसेवा को अपने जीवन का संकल्प बनाया… pic.twitter.com/zreShJCaHt

— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) September 17, 2026

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

New Update

Sponsored Links by Taboola

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani

Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News

Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India

Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।

Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी