Time Updated: Wednesday, July 29, 2026, 16:44 [IST]

Who Is IAS DM Sunny Kumar Singh: लोकसभा में मानसून सत्र का 10वां दिन पूरी तरह हंगामेदार रहा। पेपर लीक विरोधी संशोधन बिल पर बहस के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाया। इससे सत्ता पक्ष भड़क उठा और सदन में नारेबाजी-हंगामा छा गया। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और अनुराग ठाकुर समेत कई नेताओं ने राहुल पर पलटवार किया।

इस विवाद में 'गोली चलाने का आदेश' किसका होता है, इस पर बहस छिड़ गई। इस बीच, नई दिल्ली के डीएम (जिला मजिस्ट्रेट) सनी कुमार सिंह की भूमिका पर सभी का ध्यान अटक गया। आइए विस्तार से जानते हैं कि कौन हैं IAS सनी कुमार सिंह?

who-is-new-delhi-dm-sunny-kumar-singh

राहुल गांधी का आरोप और सदन में हंगामा

20 जुलाई 2026 को CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के नेतृत्व में 'जंतर-मंतर' से संसद तक विरोध मार्च निकाला गया था। पेपर लीक और परीक्षा घोटालों के खिलाफ यह प्रदर्शन था। विपक्ष का आरोप है कि मार्च के दौरान पुलिस और RAF ने लाठीचार्ज, आंसू गैस और पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ, जिसमें कई छात्र घायल हुए।

लोकसभा में राहुल गांधी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने छात्रों पर गोली चलाने का आदेश दिया। उन्होंने युवाओं के गुस्से को आवाज देते हुए कहा कि प्रदर्शन में नफरत नहीं, सिर्फ भविष्य बचाने की चिंता थी। राहुल ने 'इडियट' और 'अंधभक्त' जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया, जिस पर सत्ता पक्ष ने माफी मांगने की मांग की। एनडीए सांसदों ने राहुल से सबूत मांगे और आरोपों को वापस लेने की मांग की। सदन में हंगामा इतना बढ़ा कि स्पीकर ओम बिरला को बार-बार हस्तक्षेप करना पड़ा।

PM मोदी के मंत्रियों का पलटवार: 'गोली का आदेश मजिस्ट्रेट देता है'

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (Jitendra Singh) ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए एक शेर सुनाया, 'बड़े बेआबरू होकर तेरे कूचे से हम निकले...'। उन्होंने कहा कि राहुल सार्वजनिक जीवन का अनुभव नहीं रखते। गोली चलाने का आदेश कोई मंत्री नहीं, बल्कि मजिस्ट्रेट, डीएम या एसडीएम देता है। जितेंद्र सिंह ने स्पष्ट किया कि 20 जुलाई को गोली नहीं चली, सिर्फ टियर गैस (आंसू गैस) का इस्तेमाल हुआ।

उधर, बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने भी कहा कि प्रदर्शन रोकने की जिम्मेदारी स्थानीय डीएम के पास होती है। आंदोलन में गोली नहीं चली और ऐसी कार्रवाई का अधिकार लोकल डीएम के पास है, ये तो बच्चा-बच्चा जानता है। अनुराग ठाकुर ने 'इडियट' शब्द पर व्यंग्य करते हुए कहा कि अगर राहुल ने खुद को इडियट कहा है, तो स्वागत है। हिंसक प्रदर्शन पर कार्रवाई का आदेश देने का अधिकार दोनों मंत्रियों ने स्पष्ट रूप से इशारा डीएम की ओर किया।

Who Is New Delhi DM Sunny Kumar Singh: अब जानते हैं कि आखिर कौन हैं नई दिल्ली DM सनी कुमार सिंह?

सनी कुमार सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2018 बैच के अधिकारी हैं और AGMUT कैडर से जुड़े हैं। उनका जन्म 7 जनवरी 1991 को हुआ था। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई की। 16 फरवरी 2026 से वे नई दिल्ली के उपायुक्त (DC) एवं जिला मजिस्ट्रेट (DM) के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वे मुख्य सचिव के विशेष कार्यवाहक अधिकारी (OSD), अतिरिक्त जिला आयुक्त और नई दिल्ली के उपायुक्त जैसे अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

who-is-new-delhi-dm-sunny-kumar-singh

प्रशासनिक नवाचार के तहत न्यू एज लर्निंग सेंटर पहल को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए उन्हें राज्य स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली जैसे संवेदनशील जिले के DM के रूप में उनकी जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना, प्रदर्शन और भीड़ प्रबंधन की निगरानी करना तथा आवश्यक होने पर मजिस्ट्रेटीय शक्तियों का उपयोग करना है। बीएनएस की धारा 163 (पूर्व में आईपीसी धारा 144), लागू करने सहित कई प्रशासनिक निर्णय जिला मजिस्ट्रेट के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।

कानूनी प्रावधान क्या है? गोली चलाने का अधिकार किसके पास?

भारतीय कानून में मजिस्ट्रेट (डीएम/एसडीएम) को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक शक्तियां दी गई हैं। पुलिस DM के अधीन काम करती है। भीड़ नियंत्रण में आखिरी विकल्प के रूप में DM की लिखित अनुमति से ही होता है। केंद्र सरकार या गृह मंत्री सीधे फील्ड में गोली चलाने का आदेश नहीं दे सकते। सरकार का जवाब है कि फील्ड एक्शन DM का है। इस मामले में नई दिल्ली डीएम की भूमिका अहम रही।