PM Modi Gen Z Dialogue: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज मंगलवार को गुजरात के वडोदरा  (Vadodara Gen Z Event) में करीब 6 हजार युवा प्रोफेशनल्स (Young Professionals) से संवाद किया। महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी (Maharaja Sayajirao University) के मैदान में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं से देश के विकास, रोजगार, AI, स्किल और मैन्युफैक्चरिंग जैसे मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत का युवा सच्चाई और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री (Prime Minister Narendra Modi) ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, 'झूठ की गूंज से भरमाने वाले हर चौराहे पर मिल जाएंगे, लेकिन भारत का नौजवान सच की हुंकार से चलता है।' उन्होंने कहा कि देश की युवा शक्ति विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभा रही है।

वडोदरा के लोगों की स्वच्छता मुहिम की तारीफ

"झूठ की गूंज से भरमाने वाले हर चौराहे पर..." Vadodara में Gen-Z के बीच गरजे PM Modi !#PMModi#VadodaraNews#GenZ#ViksitBharat#ModiInGujarat#YouthOfIndia@PMOIndiapic.twitter.com/g98LeOSGGk

— Bansal News Official (@BansalNews_) September 8, 2026

पीएम मोदी ने वडोदरा के लोगों की स्वच्छता पहल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि शहर ने विकास पर्व के मौके पर जिस तरह स्वच्छता के साथ स्वागत अभियान चलाया, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश में ऐसी कनेक्टिविटी जरूरी है, जो तेज होने के साथ-साथ लोगों के लिए आसान भी हो। इसी संदर्भ में उन्होंने डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का उदाहरण दिया।

'फाइलें अटकती, लटकती और भटकती रहीं'

Vadodara में गरजे PM Modi, "हमने 50 हजार रेल कोच बनाए, कांग्रेस 10 साल में 50 हजार शौचालय नहीं बना सकी"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के वडोदरा में आयोजित 'नमो फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम के दौरान ₹35,000 करोड़ से अधिक की विभिन्न रेलवे, सड़क और विकास परियोजनाओं का लोकार्पण… pic.twitter.com/CMdM3m0cZ0

— Bansal News Official (@BansalNews_) September 8, 2026

डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (Indian youth) की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री (PM Modi) ने पिछली सरकारों की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट का विचार 2004 में सामने आया था और 2006 में इसके लिए कंपनी भी बनाई गई, लेकिन 2014 तक काम जमीन पर आगे नहीं बढ़ सका। पीएम मोदी ने कहा कि जरूरी फाइलें 'अटकती, लटकती और भटकती' रहीं। उन्होंने दावा किया कि 2014 तक सात-आठ साल में एक किलोमीटर ट्रैक भी तैयार नहीं हो पाया था।

प्रधानमंत्री के मुताबिक, 2014 के बाद इस परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाया गया और अब 2,800 किलोमीटर से ज्यादा लंबे फ्रेट कॉरिडोर का काम पूरा हो चुका है। पूर्वी और पश्चिमी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर देश में माल ढुलाई और कारोबार की रफ्तार बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

मालगाड़ियों की रफ्तार से किसानों को भी फायदा

पीएम मोदी ने बताया कि पहले यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों के लिए एक ही ट्रैक का इस्तेमाल होता था। इसकी वजह से यात्री परिवहन के साथ-साथ सामान की ढुलाई भी प्रभावित होती थी। उन्होंने कहा कि अब पूर्वी और पश्चिमी फ्रेट कॉरिडोर पर हर दिन 430 से ज्यादा मालगाड़ियां तेज रफ्तार से चल रही हैं। पहले 100 किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब साढ़े छह घंटे लगते थे, जबकि अब यही दूरी आधे से भी कम समय में पूरी की जा रही है।

ये भी पढ़ें : AIM Congress 2026: दुबई में CM मोहन यादव ने DP World CEO से की चर्चा, MP में लॉजिस्टिक्स विस्तार पर बनी रणनीति

इसका फायदा सिर्फ कारोबारियों तक सीमित नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि फल, फूल और हरी सब्जियों जैसी जल्दी खराब होने वाली कृषि उपज अब कम समय में बड़े बाजारों और मंडियों तक पहुंच रही है। इससे किसानों की उपज खराब होने का जोखिम कम हुआ है और समय, ईंधन तथा परिवहन लागत की भी बचत हो रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी और तेज परिवहन व्यवस्था देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने के साथ किसानों, कारोबारियों और आम लोगों के लिए भी नए अवसर पैदा कर रही है।  

ये भी पढ़ें : Gold Silver Rate Today 8 September: धड़ाम से गिरा सोना, चांदी भी हुई सस्ती, जानें आज का ताजा भाव