प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में मध्यप्रदेश के सीधी और नरसिंहपुर के जल संरक्षण कार्यों की सराहना की। उन्होंने 'कैच द रेन' अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।

PM Modi Mann Ki Baat

PM मोदी ने 'मन की बात' में की MP की तारीफ

  • Published: 26 Jul 2026, 03:19 PM IST
  • Last Updated: 26 Jul 2026, 03:19 PM IST

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में मध्यप्रदेश के जल संरक्षण प्रयासों की सराहना की। उन्होंने सीधी जिले में बनाए गए करीब 1500 तालाबों और नरसिंहपुर के अमृत सरोवरों का उल्लेख करते हुए इन्हें जल संरक्षण की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से 'कैच द रेन' अभियान को जन आंदोलन बनाने और बारिश की हर बूंद को सहेजने का आह्वान किया। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवाड़ी जिले के ओरछा में स्थानीय लोगों के साथ कार्यक्रम को सुना।

पीएम मोदी कहा कि, बारिश कि हर बूंद को सहेजने के अभियान को जन आंदोलन बनाना आवश्यक है। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से अपने आस-पास तालाब, कुएं या बावड़ी की जिम्मेदारी लेने और पानी की हर बूंद बचाने के अभियान में साथ आने का आव्हान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज बचाई गई हर बूंद, आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी है।

गाँवों से लेकर शहरों तक, देश भर के लोग 'कैच द रेन' अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए अद्भुत उत्साह के साथ एकजुट हो रहे हैं। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में करीब डेढ़ हजार तालाब बनाए गए हैं। नरसिंहपुर में अमृत सरोवरों को संवारा गया है।

- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी… pic.twitter.com/ob5irwEoQk

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 26, 2026

जहां जब बारिश गिरे-पानी को वही सहेजिए
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, 'कैच द रेन का संदेश बहुत सीधा है, जहां जब बारिश गिरे, पानी को वही सहेजिए, इसीलिए 4 जुलाई से देशभर में विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है, इसके तहत बारिश के पानी के संचयन, ग्राउंड वॉटर रिचार्ज, पुराने जल स्त्रोतों के पुर्नजीवन और वृक्षारोपण को नई गति दी जा रही हैं। गांव हो या शहर, पंचायतें हो या सामाजिक संस्थाएं हर जगह लोगों ने बढ़-चढ़ कर भागीदारी की है।'

'कहीं पुराने तालाबों से गाद निकाली जा रही है, कहीं कुओं और बावड़ियों को फिर से जीवंत किया जा रहा है। बंद पड़े बोरवेल अब ग्राउंड वाटर रिचार्ज का माध्यम बन रहे है।' प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में हुए कार्यों के उत्साह जनक परिणामों का भी उल्लेख किया। राज्यसभा सांसद महेश केवट, विधायक निवाड़ी अनिल जैन भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।