
Poco M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh बैटरी के साथ मिलेंगे ये फीचर्स
Poco ने भारतीय बाजार में अपना नया Poco M8x 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी की M8 सीरीज का तीसरा मॉडल है. इससे पहले Poco M8 5G और Poco M8 Power को बाजार में उतारा जा चुका है. नए फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,900mAh की बड़ी बैटरी है. इसके अलावा फोन में Snapdragon प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा भी दिया गया है.
Poco M8x 5G की कीमत और सेल
Poco M8x 5G के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत 20,999 रुपये रखी गई है. वहीं, 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 22,999 रुपये में आएगा. कंपनी ग्राहकों को बैंक ऑफर के तहत 2,000 रुपये का डिस्काउंट भी दे रही है. फोन की बिक्री 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से Flipkart के जरिए शुरू होगी.
यह स्मार्टफोन Black, Blue और Leather Green कलर में उपलब्ध होगा. Leather Green मॉडल के पीछे Vegan Leather फिनिश दी गई है, जिससे फोन का लुक बाकी मॉडल से थोड़ा अलग दिखाई देता है.
120Hz डिस्प्ले के साथ बड़ा स्क्रीन
Poco M8x 5G में 6.9 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है. इसका रेजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल है और स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इसका मतलब है कि स्क्रॉलिंग और एनिमेशन पहले के मुकाबले ज्यादा स्मूथ नजर आ सकते हैं. स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है. फोन में Wet Touch 2.0 फीचर भी मिलता है, जिससे गीली या नम उंगलियों से स्क्रीन इस्तेमाल करने में मदद मिलती है.
इसके अलावा डिस्प्ले को TUV Rheinland की Low Blue Light, Circadian Friendly और Flicker Free सर्टिफिकेशन भी मिले हैं. फोन को IP64 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी के छींटों से कुछ हद तक सुरक्षित रहेगा.
Snapdragon प्रोसेसर और 6GB RAM
Poco M8x 5G में Qualcomm का Snapdragon 4 Gen 5 ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है. यह 4nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है. कंपनी का दावा है कि इस प्रोसेसर की मदद से ऐप्स करीब 43 प्रतिशत तेजी से लॉन्च हो सकते हैं.
कंपनी के मुताबिक, फोन ने AnTuTu Benchmark पर 6.5 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है. इसमें 6GB तक LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है. सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 के साथ आता है. कंपनी ने चार OS अपडेट और छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.
50MP कैमरा और 7,900mAh बैटरी
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP का मैक्रो कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन से 1080p तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है.सबसे खास बात इसकी 7,900mAh बैटरी है. फोन में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है.
कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर फोन करीब 35 घंटे सोशल मीडिया, 27 दिन मैसेजिंग, 13 घंटे GPS नेविगेशन या 64 घंटे म्यूजिक चला सकता है.फोन को गर्म होने से बचाने के लिए इसमें ट्रिपल कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिसमें बड़ा ग्रेफाइट एरिया, कॉपर फॉयल और थर्मल जेल शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स आखिर कैसे सेव होती हैं? मशीन तक कैसे पहुंचती है जानकारी, जानें पूरा प्रोसेस
क्या आपके नाम पर भी हैं ज्यादा सिम कार्ड तो हो जाएं सावधान, 24 अगस्त से बदल रहे हैं नियम

आयुषी चतुर्वेदी
आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.
Read More