Sep 01, 2026 11:00 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

POCO ने F9 सीरीज में F9 Ultra और F9 Pro को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। दोनों फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 सीरीज चिप, 200MP कैमरा और 185Hz AMOLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Poco F9 Ultra और Poco F9 Pro को ग्लोबली लॉन्च किया गया है।
चाइनीज टेक ब्रैंड POCO ने अपनी नई फ्लैगशिप F9 सीरीज को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस सीरीज में POCO F9 Ultra और POCO F9 Pro को पेश किया है। दोनों स्मार्टफोन दमदार Snapdragon चिपसेट, 200 मेगापिक्सल कैमरा और हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं। दोनों फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 पर काम करते हैं।
POCO F9 Ultra में 6.9 इंच का Full-HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिफ्रेश रेट 185Hz तक है, जो गेमिंग और फास्ट स्क्रॉलिंग के लिए काफी काम का साबित हो सकता है। डिस्प्ले में 2,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और 68 अरब कलर्स का सपोर्ट मिलता है। फोन में Wet Touch Display 2.0 और Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी दिया गया है। दूसरी तरफ, F9 Pro में 6.59 इंच का AMOLED पैनल है, जिसमें 185Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।
पावरफुल Snapdragon प्रोसेसर
धांसू परफॉर्मेंस के लिए POCO F9 Ultra में Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। यह चिप 4.6GHz तक की पीक क्लॉक स्पीड पर काम करती है। F9 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 V SoC मिलता है। दोनों फोन में VisionBoost D8 चिप, LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने फोन में LiquidCool 3D IceLoop जैसी कूलिंग तकनीक भी दी है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग या हैवी टास्किंग के दौरान टेंपरेचर कंट्रोल रखने में मदद मिल सकती है।
200MP कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए दोनों स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन यानी OIS का सपोर्ट मिलता है। POCO F9 Ultra में इसके साथ 50MP टेलीफोटो और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। टेलीफोटो कैमरा 5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है। फोन के फ्रंट में 32MP सेल्फी कैमरा मिलता है। F9 Ultra से 8K/30fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। F9 Pro में 200MP मुख्य कैमरे के साथ 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है और यह 4K/60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।
मिली 8050mAh की बड़ी बैटरी
POCO F9 Ultra के सबसे बड़े हाइलाट्स में इसकी 8050mAh बैटरी शामिल है। फोन में 100W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। साथ ही वायरलेस और वायर्ड रिवर्स चार्जिंग भी दी गई है। F9 Pro में 6330mAh की बैटरी है और इसमें भी 100W वायर्ड तथा 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।
Bose ऑडियो सिस्टम भी खास
POCO F9 Ultra में ऑडियो पर भी खास ध्यान दिया गया है। फोन में Bose-ब्रांडेड 2.1 साउंड सिस्टम दिया गया है, जिसमें मुख्य स्पीकर्स के साथ एक लाइट-अप सबवूफर मॉड्यूल शामिल है। यह मॉड्यूल नोटिफिकेशन और रिदम लाइट के तौर पर भी काम कर सकता है। गेमिंग के लिए Bose का गेम ऑडियो इंजन भी दिया गया है।
दोनों स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आते हैं, जिससे डस्ट और पानी से सुरक्षा मिलती है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक दिया गया है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों फोन Android 16 बेस्ड HyperOS 3 पर चलते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इन डिवाइसेज को चार साल के OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलने हैं।
POCO F9 Ultra और F9 Pro की कीमत
POCO F9 Ultra की शुरुआती कीमत 799 डॉलर (करीब 76,000 रुपये) रखी गई है। यह कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 1,199 डॉलर (करीब 1.14 लाख रुपये) तक जाती है। वहीं, POCO F9 Pro की शुरुआती कीमत 699 डॉलर (करीब 66,000 रुपये) है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। इसका 12GB RAM और 512GB स्टोरेज मॉडल 769 डॉलर (करीब 73,000 रुपये) में आया है।
कंपनी ने दोनों फोन को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदा जा सकेगा। F9 Ultra को Black और Dark Cherry कलर में, जबकि F9 Pro को Aurora Green, Black और White कलर में खरीदा जा सकेगा। हालांकि, भारत में इन डिवाइसेज को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwari
प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।
और पढ़ें