दतिया उपचुनाव में धांधली की आशंका; जीतू पटवारी ने समर्थकों संग रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन

सार

Datia By Election: दतिया उपचुनाव में निष्पक्षता को लेकर कांग्रेस का बड़ा कदम, जीतू पटवारी ने समर्थकों संग रिटर्निंग ऑफिसर को सौंपा ज्ञापन, भाजपा पर लगाया धनबल के दुरुपयोग का आरोप।

Congress leader Jitu Patwari, along with party supporters, submitted a memorandum to the Returning Officer expressing concerns over the conduct of the Datia Assembly by-election and seeking appropriate action

जीतू पटवारी (सोर्स- नवभारत लाइव)

विस्तार

Jitu Patwari Submits Memorandum To Returning Officer: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दतिया उपचुनाव में कथित गड़बड़ी की आशंका जताते हुए रिटर्निंग ऑफिसर को ज्ञापन सौंपा। उनके साथ राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक दांगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ज्ञापन में कांग्रेस ने उपचुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के बाद मीडिया से बातचीत में जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी धनबल के जरिए चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा उपचुनाव में हार की आशंका से घबराई हुई है, इसलिए इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने शासन को चेतावनी देते हुए कुछ ऐसे लोगों के नामों का भी उल्लेख किया, जिन पर कथित तौर पर चुनाव को प्रभावित करने में भूमिका निभाने का आरोप लगाया।

बीजेपी पहले ही चुनाव आयोग से कर चुकी है शिकायत

दतिया उपचुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने जीतू पटवारी के कथित विवादित बयानों को लेकर सोमवार को चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की थी। अब कांग्रेस की ओर से रिटर्निंग ऑफिसर को ज्ञापन सौंपे जाने के बाद चुनावी माहौल और गर्मा गया है। फिलहाल दोनों प्रमुख दल एक-दूसरे पर चुनाव प्रभावित करने के आरोप लगा रहे हैं। ऐसे में उपचुनाव के दौरान चुनाव आयोग और प्रशासन की भूमिका पर भी सभी की नजर बनी हुई है।

सम्बंधित ख़बरें

दिलचस्प हुआ दतिया उपचुनाव का रण

बता दें कि दतिया उपचुनाव का रण काफी दिलचस्प हो चुका है। इस चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने की रही। भाजपा ने उनकी जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है।

यह भी पढ़ें: अवैध होर्डिंग्स पर इंदौर हाईकोर्ट सख्त, 24 घंटे में हटाएं पोस्टर; जिम्मेदारों पर दर्ज होगी FIR

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस फैसले से पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं और ब्राह्मण समाज के एक वर्ग में नाराजगी देखने को मिली है। कांग्रेस इसी असंतोष को अपने पक्ष में भुनाने की रणनीति पर काम कर रही है। पार्टी को उम्मीद है कि भाजपा के भीतर की नाराजगी उपचुनाव में उसे राजनीतिक फायदा पहुंचा सकती है।

Follow Navbharatlive whatsapp