बालाघाट। जिले के बहुचर्चित 600 करोड़ रुपये के डबल मनी मामले की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मास्टरमाइंड सोमेंद्र कंकरायाने के दो वाहन जब्त किए हैं। जब्त किए गए वाहनों में एक इनोवा (एमपी 50 सीए 1074) और एक टाटा हैरियर (सीजी 04 एमआर 9341) शामि

.

आरोपी सोमेंद्र कंकरायाने ने 20 जुलाई को अपनी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में बताया था कि इनोवा गोंदिया में किसी व्यक्ति के पास है। उसने यह भी दावा किया था कि हैरियर वाहन भाजपा के पूर्व विधायक रमेश भटेरे के एक करीबी के पास है। बाद में जांच में सामने आया कि यह वाहन पूर्व विधायक के बॉडीगार्ड के पास था। सोमेंद्र कंकरायाने के पकड़े जाने और मामले में नाम आने के बाद, बॉडीगार्ड का तबादला पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) के निर्देश पर मंडला कर दिया गया।

इस बीच, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हीना कावरे ने डबल मनी मामले के लिए प्रदेश शासन और जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि विधायक रहते हुए उन्होंने यह मामला विधानसभा में उठाया था और शासन का ध्यान आकर्षित करवाया था।

कावरे ने 8 बिंदुओं पर सरकार से जांच की मांग की थी। इनमें एक ही व्यक्ति को बड़ी संख्या में जारी हो रहे चेक और जमा राशि के निवेश की जांच प्रमुख थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इन बिंदुओं पर सही जांच नहीं की गई, जिसके कारण बालाघाट में यह डबल मनी मामला करोड़ों रुपये तक पहुंच गया।

हीना कावरे ने आगे कहा कि इस मामले के चलते कई लोगों ने आत्महत्या की और हत्या जैसी वारदातें भी हुईं। उन्होंने मांग की है कि इस पूरे प्रकरण में शामिल सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

पूर्व विधायक के बॉडीगार्ड के पास डबल मनी के मास्टरमाइंड की हैरियर कार होने और उनकी भूमिका से जुड़े सवाल पर हीना कावरे ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि दोनों एक ही गांव से संबंध रखते हैं, इसलिए पूर्व विधायक की नैतिक जिम्मेदारी बनती थी कि वे इस मामले पर बोलते और सरकार से जांच की मांग करते। हालांकि, उन्होंने शुरुआत से ही इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया।

उन्होंने पुलिस के डबल मनी मामले में आरोपियों से जब्त रजिस्टर के आधार पर मिले निवेशको के नामों से आवेदन मंगाए जाने की प्रक्रिया का स्वागत किया लेकिन वह कहती है कि हमें जिनका रजिस्टर और जमा सूची में नाम नहीं है, ऐसे लोगों के लिए भी कानूनी और मानवता के रूप से हमें देखकर उन्हें भी पैसा वापस दिलाए जोन के लिए प्रयास करना होगा।