रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले

Rohit Sharma vs Gautam Gambhir: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर ने ओपनिंग करते हुए टीम इंडिया को खूब सारे मैच जिताए हैं. यहां देख लीजिए किसके आंकड़े बेहतर हैं.

Written By : नीरज शर्मा |  Updated at : 28 Jul 2026 06:56 PM (IST)

Preferred Sources

rohit sharma or gautam gambhir who is team india best opener odi stats रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले

ओपनिंग में कौन बेहतर?

Source : सोशल मीडिया

जबसे गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं, समय-समय पर उनके रोहित शर्मा के रिश्ते खराब होने की खबरें सामने आती रही हैं. उन अफवाहों में कितनी सच्चाई है, यह तो रोहित और गंभीर ही जानते हैं, लेकिन वे दोनों भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे बेहतरीन ओपनिंग बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं.

रोहित और गंभीर ने अनेकों बार यादगार पारी खेल भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई है. गंभीर की उस 97 रनों की पारी को कौन भुला सकता है, जब उन्होंने 2011 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत को जीत दिलाने में यहां भूमिका निभाई थी. वहीं रोहित ओपनिंग करते हुए 264 रन बना चुके हैं, जो वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी है. यहां जान लीजिए टीम इंडिया का बेस्ट ओपनिंग बल्लेबाज कौन रहा है?

रोहित या गंभीर, कौन है बेस्ट?

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में बतौर ओपनर 199 पारी खेली हैं, जिनमें उनके नाम 9865 रन हैं. रोहित अब भी खेल रहे हैं और 135 रन बनाते ही बतौर ओपनर 10 हजार रन पूरे कर लेंगे. उन्होंने ओपनिंग करते हुए भारतीय टीम के लिए 32 शतक और 49 फिफ्टी लगाई हैं. वहीं ओपनिंग करते हुए रोहित का औसत 54.50 का है.

गौतम गंभीर की बात करें तो उन्होंने ओपनिंग करते हुए 91 पारी खेलीं और 3367 रन बनाए. बतौर ओपनर गंभीर ने 39.61 के औसत से रन बनाए, 8 शतक और 21 अर्धशतकीय पारी खेली. गौतम गंभीर ने दिसंबर 2018 में क्रिकेट के खेल को अलविदा कह दिया था.

रोहित इतिहास रचने के करीब

वनडे क्रिकेट के इतिहास में सिर्फ 4 बल्लेबाज ऐसे हैं, जिन्होंने ओपनिंग करते हुए 10 हजार या उससे अधिक रन बनाए हैं. सचिन तेंदुलकर ने बतौर ओपनर 15310 रन, सनथ जयसूर्या ने 12740 रन और क्रिस गेल ने 10179 रन बनाए थे. रोहित शर्मा इस दिग्गज बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल होने से सिर्फ 135 रन दूर हैं.

यह भी पढ़ें:

रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम

रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.

Read More

Published at : 28 Jul 2026 06:56 PM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!

और पढ़ें

Sponsored Links by Taboola