आधार कार्ड की सत्यता जांचने के लिए QR कोड स्कैनिंग और UIDAI की वेबसाइट पर ऑनलाइन वेरिफिकेशन दो आसान तरीके हैं। इससे आप डिजिटल धोखाधड़ी और फर्जी दस्ताव ...और पढ़ें

किसी का भी आधार कार्ड ऐसे करें वेरिफाई, मिनटों में सामने आ जाएगी सच्चाई

किसी का भी आधार कार्ड ऐसे करें वेरिफाई, मिनटों में सामने आ जाएगी सच्चाई

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। आज के टाइम में आधार कार्ड सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं रहा, बल्कि बैंकिंग, KYC, सरकारी स्कीम और कई जरूरी सर्विस के लिए सबसे खास डॉक्यूमेंट बन चुका है। ऐसे में नौकरी पर कर्मचारी रखने, घर में काम करने वाले घरेलू सहायकों, ड्राइवर या किराएदार का वेरिफिकेशन करने के लिए भी आधार कार्ड का यूज किया जाता है।

हालांकि, बढ़ते डिजिटल फ्रॉड और फर्जी डाक्यूमेंट्स के मामलों को देखते हुए ये सुनिश्चित करना भी जरूरी है कि सामने वाले का आधार कार्ड असली है भी या नहीं। अच्छी बात यह है कि इसकी जांच अब कोई भी सामान्य व्यक्ति आसानी से कर सकता है। चलिए आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं...

दरअसल आधार कार्ड पर एक सुरक्षित QR Code मिलता है, जिसमें कार्डधारक की जरूरी डिटेल्स डिजिटल रूप से सुरक्षित रहती है। इस QR Code को स्कैन करके आधार की ऑथेंटिसिटी की जांच की जा सकती है।

अगर किसी ने फोटोशॉप या किसी अन्य AI प्लेटफॉर्म के जरिए आधार कार्ड की फोटो या अन्य जानकारी में छेड़छाड़ की है, तो इसकी भी पहचान की जा सकती है, क्योंकि QR Code में मौजूद जानकारी UIDAI द्वारा डिजिटल सिग्नेचर के साथ सुरक्षित की जाती है।

QR Code स्कैन करने के लिए यूजर्स को कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • पहले अपने फोन में Google Play Store या Apple App Store से Aadhaar QR Scanner एप डाउनलोड करें।
  • ऐप की मदद से QR Code स्कैन करते ही आधार कार्ड से जुड़ी जरूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देने लगती है।
  • इससे ये पता चल जाता है कि डॉक्यूमेंट असली है या उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ की गई है।

ऑनलाइन आधार कार्ड कैसे करें वेरिफाई?

इसके अलावा, आधार की वैधता ऑनलाइन भी चेक की जा सकती है।

  • इसके लिए यूजर्स UIDAI की वेबसाइट पर उपलब्ध Check Aadhaar Validity सर्विस का यूज कर सकते हैं।
  • यहां आधार नंबर दर्ज करने के बाद यह पता चल जाता है कि आधार नंबर वैध है या नहीं।
  • साथ ही कार्डधारक की उम्र, जेंडर, राज्य और मोबाइल नंबर के लास्ट डिजिट जैसी जानकारी भी दिखाई जाती है।

इसलिए अगर आप किसी नए कर्मचारी, ड्राइवर, किराएदार या अन्य शख्स का वेरिफिकेशन कर रहे हैं, तो आधार कार्ड की जांच के लिए हमेशा सिर्फ UIDAI के आधिकारिक माध्यमों का ही यूज करें। इससे फर्जी डाक्यूमेंट्स से बचाव होगा और आपकी सुरक्षा भी बनी रहेगी।