न्यूयॉर्क (उत्तम हिन्दू न्यूज) : भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की खुली बहस में होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने इन घटनाओं पर गहरी चिंता जताते हुए क्षेत्र में तत्काल तनाव कम करने और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर सुरक्षित आवाजाही बहाल करने की अपील की।
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो द्वारा बुलाई गई सुरक्षा परिषद की बैठक में पी. हरीश ने बताया कि हालिया हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत हो चुकी है, एक अन्य लापता है और कई भारतीय घायल हुए हैं।
उन्होंने कहा कि भारत इस महीने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले कई जहाजों पर हुए हमलों की कड़ी निंदा करता है। इनमें GFS गैलेक्सी, MT अल बाहिया और MT मोम्बासा जैसे जहाज शामिल हैं।
भारत ने कहा कि समुद्री यात्रियों को निशाना बनाना और होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर स्वतंत्र एवं सुरक्षित आवाजाही में बाधा डालना पूरी तरह अस्वीकार्य है। भारत ने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता के लिए संवाद और कूटनीति को ही एकमात्र प्रभावी रास्ता बताया।
भारत ने सुरक्षा परिषद से आग्रह किया कि व्यावसायिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमले तत्काल रोके जाएं। साथ ही अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप होर्मुज जलडमरूमध्य सहित सभी अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर निर्बाध आवाजाही और वैश्विक व्यापार जल्द से जल्द बहाल किया जाए।
पी. हरीश ने कहा कि मध्य पूर्व और खाड़ी क्षेत्र भारत के लिए रणनीतिक और आर्थिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि खाड़ी देशों में लगभग एक करोड़ भारतीय रहते और काम करते हैं, जिनकी सुरक्षा और भलाई भारत की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि भारत का इस क्षेत्र के साथ करीब 180 अरब डॉलर का वार्षिक द्विपक्षीय व्यापार है। इसके अलावा, भारत को 31 अरब डॉलर से अधिक का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) और खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) देशों से 52 अरब डॉलर से अधिक की वार्षिक प्रेषण (रेमिटेंस) प्राप्त होती है। इसलिए क्षेत्र में शांति और स्थिरता भारत के साथ-साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है।
You Might Be Interested In
- जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप का कहर, गैस विस्फोट से पूरा शॉपिंग मॉल तबाह; 13 लोगों की दर्दनाक मौत
- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ वारंट जारी, अदालत ने 19 सितंबर को पेश होने को कहा; जानें क्या है मामला
- आंध्र प्रदेश के भक्त ने साईं बाबा को भेंट किया 1 करोड़ का सोने का मुकुट, देखकर हर कोई रह गया दंग
- ट्रंप का दावा- ईरान परमाणु समझौते के लिए बेहद इच्छुक, विफलता पर फिर हमले की दी चेतावनी
- 31 जुलाई या 31 अगस्त….ITR फाइलिंग की डेडलाइन पर दूर करें हर कन्फ्यूजन
- CWG 2026: 34 गोल्ड के साथ टॉप पर ऑस्ट्रेलिया, 12 मेडल जीतकर नौवें स्थान पर भारत