aajtak.in | नई दिल्ली | 30 जुलाई 2026, 12:06 PM IST
Parliament Monsoon Session Live Updates: एंटी पेपर लीक 29 जुलाई को लोकसभा से पारित हो गया था. यह बिल आज राज्यसभा में आएगा. ताजा अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें...
Parliament Monsoon Session
एंटी पेपर लीक एक दिन पहले लोकसभा से पारित हो गया था. यह बिल अब राज्यसभा में आना है. यह बिल आज राज्यसभा में आएगा. राज्यसभा में विपक्ष के डिप्टी लीडर प्रमोद तिवारी ने गतिरोध का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि हम पिछले कई दिनों से एक मांग कर रहे हैं और सत्तापक्ष अपनी जिद पर अड़ा हुआ है. प्रमोद तिवारी ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर अमित शाह के सदन में बयान की मांग की.
विपक्षी सदस्य वेल में आकर हंगामा और नारेबाजी कर रहे हैं. वहीं, लोकसभा में कार्यवाही शुरू होते ही दो मिनट के भीतर ही हंगामा शुरू हो गया. लोकसभा की कार्यवाही स्पीकर ने दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.
12:06 PM (12 मिनट पहले)
राज्यसभा में चल रहा प्रश्नकाल
Posted by :- Bikesh Tiwariराज्यसभा में विपक्ष की गैरमौजूदगी में भी कार्यवाही जारी है. उच्च सदन में अब प्रश्नकाल चल रहा है.
12:05 PM (13 मिनट पहले)
संसद परिसर में दान पात्र लेकर क्यों पहुंचे सपा सांसद?
Posted by :- Bikesh Tiwariसंसद के मकर द्वार पर गुरुवार सुबह इंडिया गठबंधन के सांसदों ने प्रदर्शन किया. राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर भी सपा सांसदों ने सरकार से जवाब मांगा. दान पात्र लेकर संसद पहुंचे समाजवादी पार्टी के सांसदों ने राम मंदिर के चंदे में कथित गड़बड़ी का मुद्दा उठाते हुए "चंदा चोरी" के आरोपों को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की. सपा सांसदों ने इस मुद्दे को लेकर नारेबाजी भी की और सरकार से जवाब मांगा.
11:43 AM (35 मिनट पहले)
राज्यसभा में आज पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल, जानिए किसके पास क्या नंबरगेम
Posted by :- Bikesh Tiwariपेपर लीक पर नकेल कसने के लिए मोदी सरकार नया विधेयक लेकर आई है. लोकसभा में हंगामे के बीच एंटी पेपर लीक विधेयक पास हो गया और अब बारी राज्यसभा की है. मोदी सरकार क्या लोकसभा की तरह ही राज्यसभा से भी बिल पास करा लेगी, उच्च सदन में का नंबर गेम क्या है?
यह भी पढ़ें: राज्यसभा में आज पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल, राज्यसभा में आज पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल, जानिए किसके पास क्या नंबरगेम
11:32 AM (46 मिनट पहले)
राज्यसभा से कांग्रेस का वॉकआउट
Posted by :- Bikesh Tiwariकांग्रेस और विपक्षी दलों के नेता राज्यसभा से वॉकआउट कर गए हैं. विपक्षी दलों के सदस्य प्रोटेस्ट के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल पर अमित शाह के बयान की मांग करते हुए हंगामा किया. विपक्ष के वॉकआउट करने के बाद जेपी नड्डा ने विपक्ष के व्यवहार की निंदा की और कहा कि विपक्ष को हर चर्चा मे हार मिली है. इनको गोल पोस्ट चेंज करने की आदत है. इस पर बिल आज सदन में आने वाला है. जितेंद्र सिंह बिल पेश करने वाले हैं. इस बिल पर आज दो बजे से चर्चा होगी. सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार है.
सभापति महोदय, मैं आपके माध्यम से कहना चाहता हूँ कि विपक्ष की भूमिका पूरी तरह नकारात्मक रही है। सत्र शुरू होने के बाद से उनका पूरा ध्यान केवल सदन की कार्यवाही बाधित करने और सदन को नहीं चलने देने पर रहा है — @JPNadda सदन के नेता (Leader of the House)… pic.twitter.com/L1HDF9MzXl
— SansadTV (@sansad_tv) July 30, 2026
11:23 AM (55 मिनट पहले)
राज्यसभा में आज आएगा एंटी पेपर लीक बिल
Posted by :- Bikesh Tiwariएंटी पेपर लीक बिल एक दिन पहले लोकसभा से पारित हो गया था. आज यह बिल राज्यसभा में आएगा. लोकसभा में यह बिल प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने पेश किया था. इस पर दो दिन चली मैराथन चर्चा का विपक्ष के हंगामे के बीच जितेंद्र सिंह ने ही जवाब दिया था. इसके बाद ध्वनिमत से यह बिल पारित हो गया था.
11:21 AM (56 मिनट पहले)
राज्यसभा में लग रहे 'अमित शाह सदन में आओ' के नारे
Posted by :- Bikesh Tiwariराज्यसभा में हंगामे के बीच कार्यवाही जारी है. विपक्षी दलों के सदस्य वेल में आकर दिल्ली में प्रोटेस्ट के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर जवाब की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे हैं. विपक्षी सदस्य 'अमित शाह सदन में आओ....', 'पैलेट गन पर जवाब दो, जवाब दो जवाब दो', 'चंदा चोर जवाब दो, जवाब दो', 'अमित शाह हाय हाय' के नारे लगा रहे हैं. विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच कार्यवाही जारी है.
(इनपुट- अमित भारद्वाज)
11:19 AM (59 मिनट पहले)
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही 2 बजे तक स्थगित
Posted by :- Bikesh Tiwariलोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही स्थगित हो गई है. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर ओम बिरला ने राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के नाम लेकर बधाई दी और इसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी.