अजिंक्य रहाणे को विराट कोहली ने करार दिया 'पसंदीदा पार्टनर', बोले- तुमने कमाल का काम किया

Jul 30, 2026 07:54 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

Virat Kohli on Ajinkya Rahane Retirement: बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के इंटरनेशनल रिटायरमेंट पर विराट कोहली ने रिएक्ट किया है। रहाणे ने अपने करियर में भारत के लिए कुल 195 इंटरनेशनल मैच खेले।

Virat Kohli on Ajinkya Rahane Retirement

अजिंक्य रहाणे और विराट कोहली (फाइल फोटो)

अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने गुरुवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया। 38 वर्षीय रहाणे लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे थे। उन्होंने आखिरी इंटरनेशनल मैच 2023 में खेला। उन्होंने 2011 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अपने करियर में 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 T20I खेलने वाले रहाणे के रिटायरमेंट पर पूर्व और मौजूदा क्रिकेटर्स के लगातार रिएक्शन आ रहे हैं। इस कड़ी में सुपरस्टार क्रिकेटर विराट कोहली ने भी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व भारतीय कप्तान कोहली ने रहाणे को अपना पसंदाद टेस्ट बैटिंग पार्टनर कररा दिया। कोहली टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं।

'तुमने कमाल का काम किया'

37 वर्षीय कोहली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ''जिंक्स, शानदार करियर के लिए बधाई दोस्त। तुमने भारतीय क्रिकेट के लिए कमाल का काम किया है। तुम्हें अपने सफर पर बहुत गर्व होना चाहिए। स्लिप में सबसे भरोसेमंद हाथ और मेरे पसंदीदा टेस्ट बैटिंग पार्टनर। तुम्हें शुभकामनाएं। ईश्वर तुम्हें खुश रखे।'' रहाणे ने टेस्ट में 38.46 की औसत से 5077 रन जोड़े, जिसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक हैं। उन्होंने 90 वनडे में 35.26 की औसत से 2962 रन बनाए। उन्होंने 50 ओवर फॉर्मेट में तीन शतक और 24 अर्धशतक ठोके। उनके बल्ले से टी20 इंटरनेशनल 375 रन निकले।

ये रहाणे की सबसे बड़ी उपलब्धि

रहाणे के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि 2021 का आस्ट्रेलिया दौरा थी। उस वक्त नियमित कप्तान कोहली की गैर मौजूदगी में सितारों के बिना खेल रही भारतीय टीम ने रहाणे की अगुवाई में आस्ट्रेलिया से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2-1 से जीती। एडीलेड में पहला टेस्ट बुरी तरह हारने के बाद कोहली पितृत्व अवकाश पर भारत लौट आये थे । एडीलेड में भारतीय टीम दूसरी पारी में 36 रन पर आउट हो गई थी। उसके बाद रहाणे ने कप्तानी की और जसप्रीत बुमराह तथा रविंद्र जडेजा जैसे अनुभवी खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में भी सीरीज जीती।

 अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट पर विराट कोहली की इंस्टाग्राम स्टोरी

रहाणे ने रिटायरमेंट पर क्या कहा?

रहाणे ने इंस्टाग्राम पर वीडियो में कहा, ''जीवन का सत्य यही है कि हर शुरूआत का एक अंक होता है। जब समय आ जाए तो आपको उसका सम्मान करके आगे बढ जाना चाहिये । मैने बल्लेबाजी में हमेशा टाइमिंग पर भरोसा किया है और मुझे इसका महत्व पता है। मुझे आज लग रहा है कि आगे बढ़ने का सही समय है इसलिए मैं इंटरनेशनल क्रिकेट और सभी प्रारूपों से विदा ले रहा हूं। शुरूआत में अभ्यास के लिये डोम्बिवली से ट्रेन से सफर करने के दिनों से आज तक मैंने खेल को सब कुछ दिया। हर दिन, हर पारी और बल्लेबाजी के हर मौके पर मेरा सपना हमेशा से भारत के लिए खेलने का था।'' दुनिया भर में विभिन्न भाषाओं में क्रिकेट कमेंट्री करने वाले रहाणे ने कहा कि वह खेल से जुड़े रहेंगे। उन्होंने कहा, ''भारतीय क्रिकेट के साथ मेरा अध्याय खत्म हो रहा है लेकिन खेल के साथ नहीं। मैं अगली पीढ़ी की मदद करना चाहता हूं और उन मूल्यों को साझा करना चाहता हूं जो क्रिकेट ने मुझे सिखाए हैं।''

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।

अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।

विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें