बीजेपी के इस बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी? सोशल मीडिया प्रोफाइल पर किया बदलाव, जिससे हो रही चर्चा...

Shehzad Poonawalla: किसी नेता के सोशल मीडिया बायो में बदलाव का मतलब हमेशा संगठन छोड़ना नहीं होता है. कई बार सार्वजनिक प्रोफाइल को व्यक्तिगत पसंद या अन्य कारणों से भी बदला जाता है

Published byAmit Kasana

author-image

New Update

Shehzad Poonawalla,BJP,BJP National Spokesperson,X Bio Change,BJP Latest News,Political News Hindi,BJP News Hindi

pm modi

Shehzad Poonawalla: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला को लेकर सोशल मीडिया पर नई चर्चा शुरू हो गई है. दरअसल, इसकी वजह उनके X (पूर्व में ट्विटर) प्रोफाइल में किया गया बदलाव है. बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी प्रोफाइल बायो से 'BJP National Spokesperson' का उल्लेख हटा दिया है. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई हैं.

बायो बदलने के बाद शुरू हुई चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शहजाद पूनावाला लंबे समय से BJP के प्रमुख टीवी डिबेट चेहरों में शामिल रहे हैं. विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों पर वह पार्टी का पक्ष रखते रहे हैं. लेकिन X प्रोफाइल में बदलाव के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर तरह-तरह के कयास लगाने लगे. सोशल मीडिया पर तो कई यूजर्स ने दावा किया कि उन्होंने पार्टी से दूरी बना ली है, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि यह केवल प्रोफाइल अपडेट हो सकता है. फिलहाल इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बहरहाल उम्मीद है कि पूनावाला जल्द इस पर अपने चाहने वालों की जिज्ञासा शांत करेंगे और सच का खुद ही खुलासा कर देंगे.

My updated bio : pic.twitter.com/qGG5s9WMOG

— Shehzad Jai Hind (@Shehzad_Ind) July 30, 2026

हालांकि, अब तक न तो शहजाद पूनावाला की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान आया है और न ही BJP ने इस संबंध में कोई पुष्टि की है. ऐसे में यह कहना सही नहीं होगा कि उन्होंने पार्टी छोड़ दी है.

National spokesperson Shehzad Poonawalla @Shehzad_Ind submits his resignation from the BJP @BJP4India , change his BIO 👇 pic.twitter.com/7FZuLAkaN7

— Awanish M Vidyarthi (@awanishvidyarth) July 31, 2026

अभी भी स्पष्ट नहीं है स्थिति

ध्यान देने वाली बात यह है कि किसी नेता के सोशल मीडिया बायो में बदलाव का मतलब हमेशा संगठन छोड़ना नहीं होता है. कई बार सार्वजनिक प्रोफाइल को व्यक्तिगत पसंद या अन्य कारणों से भी बदला जाता है. इसलिए केवल बायो बदलने के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी. BJP की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार शहजाद पूनावाला राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में सूचीबद्ध हैं और हाल के दिनों में उन्होंने पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की हैं. देखते हैं कि आज दिन में इस बारे में क्या अपडेट आता है.

VIDEO | BJP leader Shehzad Poonawalla (@Shehzad_Ind) says, "Congress and its ecosystem hate 'Vande Mataram'; It's ANC (Anti-National Congress), not INC; they opposed 'Vande Mataram' back then under pressure from Muslim League, they oppose it now because of their alliance with… pic.twitter.com/fGt58zyGTv

— Press Trust of India (@PTI_News) July 30, 2026

कौन हैं शहजाद पूनावाला?

शहजाद पूनावाला पहले कांग्रेस से जुड़े रहे थे. बाद में उन्होंने BJP का दामन थामा और राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाली. पिछले कुछ वर्षों में वह टीवी डिबेट और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पार्टी का प्रमुख चेहरा बनकर उभरे हैं. ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि आगे उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है लेकिन उससे पहले ये खबर आई है.

चंदा चोरी विवाद के बाद श्रीराम मंदिर में बड़ा बदलाव, IIT बॉम्बे के पूर्व छात्र जगदीश आफले बने ट्रस्ट के पहले सचिव

राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर सवाल उठाने के बाद चर्चा में आए 

उनका जन्म 17 अक्टूबर 1987 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था. उन्होंने कानून की पढ़ाई की और शुरुआती दौर में सामाजिक एवं कानूनी मुद्दों पर सक्रिय रहे. उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी. 2017 में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान राहुल गांधी की उम्मीदवारी और पार्टी में कथित परिवारवाद पर सवाल उठाने के बाद वे राष्ट्रीय चर्चा में आए थे. 

सोशल मीडिया पर अपनी मुखर शैली से बनाई पहचान 

कांग्रेस से अलग होने के बाद वह BJP में शामिल हुए और पार्टी के प्रमुख टीवी डिबेट चेहरों में गिने जाने लगे थे. बाद में उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिली थी. शहजाद पूनावाला टीवी बहसों, प्रेस कॉन्फ्रेंस और सोशल मीडिया पर अपनी मुखर शैली के लिए जाने जाते हैं. तेज तर्रार नेताओं में उनकी गिनती होती है.

'असली TMC कौन?' ममता बनर्जी ने EC को लिखी चिट्ठी, बागी गुट के बारे में कर डाला ये खुलासा...

ये भी पढ़ें- Sawan 2026: सावन माह में रखें इन बातों का ध्यान, जानें इस पवित्र महीने में क्या करें और क्या नहीं?