
ये खिलाड़ी MRF का बैट क्यों इस्तेमाल कर रहा है? (PC-GETTY IMAGES)
लंका प्रीमियर लीग के 18वें मैच में चामिंडु विक्रमासिंघे ने जाफना किंग्स को शानदार जीत दिलाई. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 15 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली. उनकी इस ताबड़तोड़ पारी के दम पर ये खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मैच भी बन गया. लेकिन यहां दिलचस्प बात ये है कि इस खिलाड़ी ने जिस बल्ले से ये ताबड़तोड़ पारी खेली वो बल्ला MRF ब्रांड का था. ये वही बल्ला है जिसका इस्तेमाल मौजूदा दौर में सिर्फ विराट कोहली और शुभमन गिल करते हैं. सवाल ये है कि क्या इस खिलाड़ी को भी MRF ने स्पॉन्सर किया है?
चामिंडु विक्रमासिंघे को MRF ने एंडॉर्स किया?
चामिंडु विक्रमासिंघे लंका प्रीमियर लीग में एमआरएफ के बैट इस्तेमालक रहे हैं ये उनका निजी फैसला है. उनके पास कोई स्पॉन्सरशिप डील नहीं है. ये खिलाड़ी साल 2024 में एमआरएफ पेस फाउंडेशन में था. ये खिलाड़ी लंबे समय से इसी ब्रांड के बल्ले से खेल रहे हैं. बता दें 30 जुलाई को चामिंडु ने कैंडी रॉयल्स के खिलाफ 4 छक्के और 3 चौकों की मदद से 43 रन बनाए. इस तूफानी बैटिंग के दम पर जाफना की टीम ने 20 ओवर में 221 रन बनाए. चामिंडु की इस शानदार पारी के दम पर ही जाफना की टीम बड़े स्कोर तक पहुंची. जवाब में कैंडी रॉयल्स 200 रन ही बना सकी.
Chamindu Wickramasinghe is using an MRF bat in the ongoing LPL – but this is not a sponsorship deal.
He trained at the MRF Pace Foundation in 2024 and continues to use the bat purely by personal choice.
No commercial arrangement. Just a young Sri Lankan all-rounder trusting the pic.twitter.com/6kLg4x8Vmt
— Nibraz Ramzan (@nibraz88cricket) July 30, 2026
श्रीलंका के लिए डेब्यू कर चुके हैं चामिंडु विक्रमासिंघे
चामिंडु विक्रमासिंघे ने श्रीलंका के लिए डेब्यू किया हुआ है. ये खिलाड़ी 4 वनडे और तीन टी20 मैच खेला है. चार मैचों में चामिंडु विक्रमासिंघे ने 58 रन ही बनाए हैं. टी20 इंटरनेशनल में तो उन्होंने अबतक 14 ही रन बनाए. लंका प्रीमियर लीग की बात करें तो इस सीजन चामिंडु ने 7 मैचों में 133 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 190 का है.

अनूप देव सिंह
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल 2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.
Read More