'वो मुझे तंग करते थे, उनसे कभी नहीं मिलूंगी', आकांक्षा चमोला के पति गौरव खन्ना पर इस एक्ट्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

Shagun Sharma Accuses Gaurav Khanna: एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान गौरव खन्ना पर उन्हें परेशान और बुली करने के आरोप लगाए हैं.

Shagun Sharma Accuses Gaurav Khanna: एक्ट्रेस शगुन शर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान गौरव खन्ना पर उन्हें परेशान और बुली करने के आरोप लगाए हैं.

author-image

New Update

Shagun Sharma Gaurav Khanna

Shagun Sharma Gaurav Khanna

Shagun Sharma Accuses Gaurav Khanna: पॉपुलर रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' इन दिनों लगातार चर्चा में बना हुआ है. शो जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है, लेकिन इसके ऑन एयर होने से पहले ही कंटेस्टेंट्स के बीच हुए विवाद ने सुर्खियां बटोर ली हैं. इस बार विवाद की वजह बनी हैं टीवी एक्ट्रेस शगुन शर्मा जिन्होंने शो के को-कंटेस्टेंट और पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना पर गंभीर आरोप लगाए हैं. शगुन का दावा है कि शूटिंग के दौरान गौरव ने उन्हें बार-बार परेशान किया, बुली किया और उनका मनोबल तोड़ने की कोशिश की.

हालांकि, शगुन के इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मामला पूरी तरह पलटता नजर आ रहा है. कई लोग गौरव खन्ना के समर्थन में उतर आए हैं और शगुन को ही ट्रोल कर रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि बिना शो देखे किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं होगा. तो चलिए हम आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला? 

केप टाउन में पूरी हुई शो की शूटिंग

'खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग हाल ही में साउथ अफ्रीका के केप टाउन में पूरी हुई है. सभी कंटेस्टेंट्स भारत लौट चुके हैं. इस सीजन के जरिए रोहित शेट्टी करीब दो साल बाद अपने पॉपुलर स्टंट रियलिटी शो के साथ वापसी कर रहे हैं. हर साल की तरह इस बार भी शो में टीवी और मनोरंजन जगत के कई चर्चित चेहरे नजर आने वाले हैं. लेकिन शो के टीवी पर आने से पहले ही कंटेस्टेंट्स के बीच हुए अनुभव सामने आने लगे हैं और इन्हीं में सबसे ज्यादा चर्चा शगुन शर्मा के इंटरव्यू की हो रही है.

शगुन शर्मा ने लगाया बुली करने का आरोप

शगुन शर्मा ने हाल ही में फिल्मीज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में शो के अनुभव साझा किए. बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि वो किस कंटेस्टेंट से दोबारा कभी नहीं मिलना चाहेंगी, तो उन्होंने बिना झिझक गौरव खन्ना का नाम लिया. शगुन ने कहा, "मुझे लगता है कि गौरव खन्ना एक ऐसा इंसान है, जिससे मैं कभी मिलना नहीं चाहूंगी. वो ऐसा शख्स था, जिसने मुझे बहुत तंग किया." उन्होंने आगे बताया कि शूटिंग के दौरान जब भी कोई टास्क होता था और कई लोग उसे बीच में छोड़ देते थे तब गौरव खास तौर पर उन्हें ही निशाना बनाते थे.

शगुन के मुताबिक, "अगर पांच लोग कोई काम कर रहे थे और उनमें से चार ने उसे बीच में ही छोड़ दिया, तो उन चार में से वो मुझे सबसे ज्यादा परेशान करते थे. वो कहते थे कि ये तो छोड़ देती है... ये कमजोर है... ऐसा मत करो." एक्ट्रेस का कहना है कि लगातार इस तरह की बातें सुनकर उन्हें काफी बुरा महसूस होता था.

"असल जिंदगी में इंसान बदल जाता है"

हालांकि, इंटरव्यू के दौरान शगुन ने ये भी कहा कि वो किसी व्यक्ति को पूरी तरह उसके रियलिटी शो वाले व्यवहार से जज नहीं करना चाहतीं. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि असल जिंदगी में इंसान का रूप बदल जाता है. इसलिए मैं ये नहीं कहूंगी कि शायद वो असल जिंदगी में बिल्कुल वैसे ही हैं जैसे उन्होंने वहां बर्ताव किया हो." यानी शगुन ने अपनी नाराजगी जरूर जाहिर की, लेकिन उन्होंने ये भी माना कि किसी व्यक्ति का व्यवहार अलग-अलग परिस्थितियों में अलग हो सकता है.

सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना के समर्थन में उतरे फैंस

शगुन शर्मा का ये इंटरव्यू सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. इंटरव्यू के वीडियो पर हजारों कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. कई यूजर्स का कहना है कि पिछले कुछ समय से लगातार गौरव खन्ना को ही निशाना बनाया जा रहा है. कुछ लोगों ने लिखा कि उनके खिलाफ बोलना अब एक ट्रेंड बन गया है. वहीं गौरव के फैंस का कहना है कि जब तक शो ऑन एयर नहीं होता और पूरी सच्चाई सामने नहीं आती, तब तक किसी एक पक्ष की बात मान लेना सही नहीं होगा.

ये भी पढ़ें: 'अल्लाह, भगवान, जीसस... सब बाबा को खुश रखे', सलमान खान ने संजय दत्त पर जमकर लुटाया प्यार