
नई दिल्ली, 1 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 1 अगस्त 1882 को जन्मे भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन का शनिवार को 144वां जयंती है। इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने उनको नमन किया।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभाई। अपने ओजस्वी लेखन से उन्होंने समाज को जागरूक करने और राष्ट्रीय चेतना का संचार करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। हिंदी भाषा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा तथा उसके संवर्धन में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उनका सादगीपूर्ण जीवन और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।"
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "महान स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक, भारत रत्न पुरुषोत्तम दास टंडन जी की जयंती पर उन्हें विनम्र अभिवादन।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "स्वतंत्रता सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य रहे, भारत रत्न श्री पुरुषोत्तम दास टंडन जी की जयंती पर भावपूर्ण नमन। राष्ट्र की स्वतंत्रता, भारतीय संस्कृति और हिंदी भाषा के सम्मान व संवर्धन के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। संविधान निर्माण की ऐतिहासिक प्रक्रिया में 'राजर्षि' श्री टंडन की सक्रिय भूमिका, राष्ट्रीय एकता के प्रति उनकी अटूट आस्था और भारतीय मूल्यों के संरक्षण का उनका संकल्प आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है।"
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 'एक्स' पर लिखा, "भारत रत्न से सम्मानित, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रखर राष्ट्रनायक राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धापूर्वक नमन।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न से सम्मानित, राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। हिंदी को राष्ट्रभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने के उनके अथक प्रयास तथा राष्ट्रसेवा, भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के प्रति उनका आजीवन समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, ओजस्वी वक्ता, कर्मठ पत्रकार और संविधान सभा के सदस्य के रूप में उन्होंने राष्ट्र निर्माण तथा लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में अमूल्य योगदान दिया।"
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, हिंदी के अनन्य सेवक एवं भारत रत्न, पुरुषोत्तम दास टंडन जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। हिंदी के सम्मान, एकता और संस्कृति के प्रति उनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के उनके आदर्श सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।"
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "हिंदी भाषा के प्रखर संवाहक, महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न 'राजर्षि' पुरुषोत्तम दास टंडन जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। हिंदी के सम्मान, भारतीय संस्कृति के संरक्षण, किसान हित, सामाजिक समरसता और राष्ट्रनिर्माण के प्रति उनका आजीवन समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके आदर्श, सादगीपूर्ण जीवन और राष्ट्रसेवा का संकल्प आने वाली पीढ़ियों को मातृभूमि के प्रति कर्तव्यनिष्ठा एवं स्वाभिमान का मार्ग दिखाता रहेगा।"
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "भारत रत्न एवं प्रखर स्वतंत्रता सेनानी राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। हिंदी भाषा के संरक्षण, राष्ट्रीय एकता और स्वदेशी मूल्यों के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। राष्ट्रनिर्माण के प्रति उनके आदर्श और विचार आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।"
मध्य प्रदेश सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "भारत रत्न, हिंदी के अनन्य सेवक एवं प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी श्रद्धेय राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। आपके आदर्श और विचार सदैव राष्ट्रनिर्माण की दिशा में हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।"
--आईएएनएस
एसडी/वीसी