सागर: जंगल में मिला रहस्यमयी खजाना? राजा बाबा दरबार में सोना, गहने और प्राचीन मूर्तियों की चर्चा से उमड़ी भीड़

विज्ञापन

सार

Sagar News: सागर के सिंगपुर जंगल में खजाना मिलने की अफवाह से मचा हड़कंप, राजा बाबा दरबार में सोना व प्राचीन मूर्तियां मिलने के दावों के बाद उमड़ी भीड़, प्रशासन और वन विभाग की टीम जांच में जुटी।

Large crowds gathered at Raja Baba Darbar in Sagar after discussions and rumours about the discovery of gold, jewellery, and ancient idols in a nearby forest spread among local residents

सागर के जंगल में मिला रहस्यमयी खजाना (सोर्स- सोशल मीडिया)

विस्तार

Treasure Mystery Found In Sagar: सागर जिले की देवरी विधानसभा के ग्राम सिंगपुर का जंगल इन दिनों अचानक सुर्खियों में आ गया है। जंगल के बीच स्थित राजा बाबा दरबार में कथित तौर पर सोना, पुराने आभूषण, गुरिया और प्राचीन मूर्तियां मिलने की चर्चाओं ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। खबर फैलते ही हजारों की संख्या में लोग जंगल की ओर पहुंचने लगे।

हालांकि अब तक इन दावों की किसी भी सरकारी एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है। सुबह से ही सिंगपुर और आसपास के गांवों के लोग राजा बाबा दरबार पहुंचने लगे। कोई इसे आस्था का चमत्कार मान रहा है तो कोई इसे किसी प्राचीन खजाने या ऐतिहासिक धरोहर से जोड़कर देख रहा है। देखते ही देखते यह स्थान लोगों की जिज्ञासा और चर्चा का केंद्र बन गया।

स्थानीय लोगों को दिखाई दी सोने और प्राचीन मूर्तियों जैसी वस्तुएं

स्थानीय लोगों का दावा है कि यहां सोने जैसी धातु, पुराने गहने, गुरिया और प्राचीन मूर्तियों जैसी वस्तुएं दिखाई दी हैं। लेकिन इन दावों की अभी तक प्रशासन, पुरातत्व विभाग या किसी अन्य अधिकृत एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है। ऐसे में यह कहना जल्दबाजी होगी कि यहां वास्तव में कोई ऐतिहासिक धरोहर मिली है। गौरतलब है कि यह क्षेत्र रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के जंगल में आता है, जिसे पहले नौरादेही अभयारण्य के नाम से जाना जाता था।

सम्बंधित ख़बरें

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम

मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। एसडीएम मुनव्वर खान, थाना प्रभारी हरिराम मानकर और वन विभाग के अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। अब प्रशासन यह पता लगाने में जुटा है कि आखिर यहां क्या मिला है? यदि कोई वस्तु मिली है तो उसका ऐतिहासिक महत्व क्या है और वह कितनी पुरानी है। साथ ही जंगल क्षेत्र में उमड़ रही भारी भीड़ को नियंत्रित करना और वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती बन गया है।

यह भी पढ़ें: भोपाल: बीजेपी प्रदेश कार्यालय के पास मंदिर में चोरी, लक्ष्मण जी का चांदी का मुकुट ले गया युवक

फिलहाल सिंगपुर के जंगल में ‘खजाने’ की चर्चाएं लोगों के बीच उत्सुकता जरूर बढ़ा रही हैं, लेकिन इन दावों की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी। इसलिए फिलहाल अफवाहों से बचें और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें।

Follow Navbharatlive whatsapp