
असम पहुंचे बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा
Randeep Hooda on Assam Flood Relief: असम में भारी बारिश की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई मकान पानी में डूब गए हैं और लोग बेहाल हैं. आंकड़ों की बात करें तो बाढ़ से अब तक 82 लोगों की जान चली गई है वहीं 1.92 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. प्रशासन और एनजीओ की ओर से राहत कार्य जारी है. इसी बीच बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा भी असम पहुंचे और राहत कार्यों में हिस्सा लेते नजर आए. इस दौरान की उनकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं.
रणदीप हुड्डा ने मौजूदा हालात का जायजा लिया और पीड़ितों की अपने ओर से हरसंभव मदद की. वे असम की परिस्थिति देख काफी दुखी हुए और उन्होंने देश की जनता से ये अपील की कि वे भी इस ओर ध्यान दें और अपनी ओर से जैसी भी मदद की जा सकती है करें.
#WATCH | Sivasagar, Assam: On flood-affected people, Actor Randeep Hooda says, “This is the Sivasagar railway station, and many affected families have come here from the surrounding areas. So, we make the food and bring it to them, and we have been doing this every day for the pic.twitter.com/GOQNfzOEvN
— ANI (@ANI) August 1, 2026
रणदीप हुड्डा ने क्या कहा?
एक्टर रणदीप हुड्डा ने इस मौके पर कहा- यहां पर कई गांव पूरी तरह से डूब चुके हैं. ये देखकर मुझे बहुत दुख हो रहा है. लोगों ने अपना बहुत कुछ खोया है. मेरी सबसे ये अपील है कि वे असम बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आएं और उनकी मदद करें. मदद कई तरीकों से की जा सकती है. आप चाहें तो उन्हें आर्थिक सहायता दे सकते हैं या फिर आप राहत कार्यों में अपना योगदान दे सकते हैं. नहीं तो इन हालातों में आप उनके लिए प्रार्थना जरूर करें.
ये भी पढ़ें- Sunny Deol: 80s के सबसे महंगे स्टार बने सनी देओल! रामायण के लिए वसूली इतनी मोटी रकम
आगे रणदीप ने कहा- मैं एयर इंडिया का आभारी हूं जिन्होंने हमें असम तक राहत सामग्री सामान पहुंचाने के लिए कोई चार्ज नहीं लिया और साधन उप्लब्ध कराए. मेरा देशवासियों से भी ये निवेदन है कि वे असम के लोगों का साथ दें और अपनी ओर हरसंभव मदद करें. इसके पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने भी असम बाढ़ पीड़ितों को लेकर अपनी फिक्रमंदी जाहिर की थी. उन्होंने असम बाढ़ को दिल दहला देने वाला बताया था और लोगों से अपील की थी कि वे असम के लोगों तक ज्यादा से ज्यादा मदद पहुंचाएं.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.
Read More