झुंझुनूं पुलिस की कालिका यूनिट ने शहर के जमुना रेस्टोरेंट में एक कार्यक्रम में महिलाओं को राजकॉप सिटीजन ऐप का उपयोग सिखाया। पुलिस ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में ऐप का SOS बटन दबाते ही महिला की लाइव लोकेशन कंट्रोल रूम तक पहुंच जाती है, इसके बाद न
.
कार्यक्रम में कालिका यूनिट की सदस्य सुमन, सुभीता, मंजू, सीमा, सुनीता और सरोज ने महिला कर्मचारियों और वहां मौजूद अन्य महिलाओं से संवाद किया। उन्होंने महिलाओं को बताया कि आज के समय में जागरूक रहना ही सबसे बड़ी सुरक्षा है। किसी भी प्रकार की परेशानी या असुरक्षित स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत पुलिस से संपर्क करना चाहिए।

कार्यक्रम में कालिका यूनिट की सदस्य सुमन, सुभीता, मंजू, सीमा, सुनीता और सरोज ने महिला कर्मचारियों और वहां मौजूद अन्य महिलाओं से संवाद किया।
डाउनलोड कराया राजकॉप सिटीजन ऐप
कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं के मोबाइल फोन में मौके पर ही राजकॉप सिटीजन ऐप डाउनलोड कराया। इसके बाद ऐप के सभी फीचर्स की विस्तार से जानकारी दी और इसका उपयोग करके भी दिखाया। महिलाओं को बताया गया कि जरूरत पड़ने पर किस प्रकार कुछ ही सेकंड में पुलिस तक सूचना पहुंचाई जा सकती है।
SOS बटन दबाते ही पहुंचती है लाइव लोकेशन
कालिका यूनिट ने बताया कि ऐप का SOS फीचर महिलाओं की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। किसी भी संकट की स्थिति में SOS बटन दबाते ही महिला की लाइव लोकेशन सीधे पुलिस कंट्रोल रूम तक पहुंच जाती है। सूचना मिलते ही नजदीकी पुलिस टीम तुरंत मौके पर रवाना होती है, जिससे समय रहते सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
'Need Help' फीचर की दी जानकारी
महिलाओं को ऐप के Need Help फीचर के बारे में भी बताया गया। पुलिस ने कहा कि यदि कोई महिला ऐसी परिस्थिति में हो, जहां वह फोन पर बात नहीं कर सकती या खुलकर मदद नहीं मांग सकती, तब भी इस फीचर के माध्यम से गुप्त रूप से पुलिस को सूचना भेज सकती है।
मोबाइल में ये हेल्पलाइन नंबर्स जरूरी
- महिला सुरक्षा हेल्पलाइन : 1090 / 1091
- महिला हेल्पलाइन : 181
- पुलिस आपातकालीन सेवा : 112 / 100
- चाइल्ड हेल्पलाइन : 1098
- साइबर क्राइम हेल्पलाइन : 1930
कालिका यूनिट की सदस्य ने कहा- डरे नहीं, बस समय पर सूचना दें कालिका यूनिट की सदस्य सुमन ने कहा कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, पीछा करने, घरेलू हिंसा या अन्य अपराध की स्थिति में डरने की जरूरत नहीं है। ऐसी घटनाओं की तुरंत पुलिस को सूचना दें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाली महिला की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और राजस्थान पुलिस 24 घंटे उनकी सुरक्षा के लिए तैयार रहती है।
कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने झुंझुनूं पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। उन्होंने राजकॉप सिटीजन ऐप का उपयोग करने और अन्य महिलाओं को भी इसके बारे में जागरूक करने का संकल्प लिया।