रणबीर कपूर ने फीस के मामले में सबको छोड़ा पीछे, यश-सनी देओल समेत जानिए किस स्टार ने कितनी रकम ली

  • Written By:

    सोनाली झा

Updated On: Aug 02, 2026 | 03:34 PM IST

विज्ञापन

सार

Ramayana Star Cast Fees: नितेश तिवारी की 4000 करोड़ रुपये की फिल्म 'रामायण' की स्टारकास्ट की कथित फीस चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रणबीर कपूर दोनों पार्ट के लिए 150 करोड़ रुपये ले रहे हैं।

Ramayana Star Cast Fees Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi Sunny Deol

रणबीर कपूर और यश (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

Ranbir Kapoor Film Ramayana Star Cast Fees: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही ‘रामायण’ बॉलीवुड की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हो रही इस मेगा प्रोजेक्ट को दो भागों में रिलीज किया जाएगा। पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा। फिल्म की भव्य स्टारकास्ट पहले ही सुर्खियों में है और अब कलाकारों की फीस को लेकर भी नई रिपोर्ट्स सामने आई हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर इस फिल्म के सबसे ज्यादा फीस पाने वाले कलाकार हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने दोनों पार्ट के लिए 75-75 करोड़ रुपये, यानी कुल 150 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। यह रकम उन्हें फिल्म की सबसे बड़ी फीस पाने वाला अभिनेता बनाती है। फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे यश न सिर्फ अभिनेता हैं, बल्कि इस प्रोजेक्ट के को-प्रोड्यूसर भी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें हर पार्ट के लिए 50 करोड़ रुपये यानी दोनों फिल्मों के लिए 100 करोड़ रुपये फीस मिल रही है।

Ramayana Star Cast Fees Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi Sunny Deol

सम्बंधित ख़बरें

सनी देओल और साई पल्लवी की करोड़ों की फीस

वहीं, भगवान हनुमान की भूमिका निभा रहे सनी देओल के बारे में कहा जा रहा है कि उन्होंने प्रति पार्ट 20 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। इस हिसाब से दोनों फिल्मों के लिए उनकी कुल फीस 40 करोड़ रुपये बताई जा रही है। माता सीता के किरदार में नजर आने वाली साई पल्लवी को रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रति पार्ट 6 करोड़ रुपये दिए जा रहे हैं। यानी दोनों फिल्मों के लिए उनकी कुल फीस 12 करोड़ रुपये होगी।

ये भी पढ़े- ‘दिल चाहता है’ से लेकर ‘3 इडियट्स’ तक, सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, जिंदगी का पाठ भी पढ़ाती हैं ये फिल्में

Ramayana Star Cast Fees Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi Sunny Deol

रवि दुबे और विवेक ओबेरॉय की फीस

वहीं, लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे रवि दुबे ने कथित तौर पर दोनों पार्ट के लिए कुल 20 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। दूसरी ओर, विवेक ओबेरॉय, जो फिल्म में विद्युतजिह्वा का किरदार निभा रहे हैं, उनके बारे में दावा किया जा रहा है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए कोई फीस नहीं ली। इसके अलावा अरुण गोविल, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, शोभना और फैसल मलिक भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे, लेकिन उनकी फीस को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Ramayana Star Cast Fees Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi Sunny Deol

Follow Navbharatlive whatsapp